Paush Month 2025: हिंदू पंचांग का 10वां महीना पौष दिसंबर महीने में शुरू होने वाला है. दिसंबर महीने में पौष माह की शुरुआत होगी यह महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास होता है. यह महीना भगवान सूर्य और भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास होता है. पौष महीने में स्नान-दान, व्रत-तप और सूर्य की पूजा का खास महत्व होता हैं. पौष महीना कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए चलिए जानते हैं.
पौष माह 2025 (Paush Month 2025 Start and End Date)
द्रिंग पंचांग के मुताबिक, 5 दिसंबर 2025, दिन शुक्रवार को पौष माह की शुरुआत हो रही है. जिसका समापन अगले महीने नए साल में 3 जनवरी 2025, दिन शनिवार को होगा. पौष माह का खास धार्मिक महत्व होता है. पौष महीना पितरों के तर्पण के लिए खास होता है. इस महीने में भगवान विष्णु और सूर्य देव की उपासना से धन-धान्य और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. यह महीना भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शुभ होता है.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Sign: पंचमहापुरुष योग से इन 5 राशियों का चमकेगाा भाग्य, करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की
पौष महीने में इन बातों का रखें ध्यान
पौष महीने में आपको कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. आप पौष महीने में मास-मदिरा का सेवन न करें ऐसा करने से आप पाप के भागीदार बनते हैं. इस महीने खरमास भी लगता है ऐसे में खरमास के समय शुभ कार्य करने वर्जित होते हैं. आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए. खरमास के समय में शुभ कार्य जैसे शादी, गृह प्रवेश, मुंडन आदि न करें. आप पौष महीने में प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें. इसके साथ ही सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें.
सूर्य देव के मंत्र
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
11 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
11 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
14 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines