Shivling Puja Rules: सनातन धर्म में सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विधान है। शिवजी के भक्त और साधक इस दिन को मंदिर और देवालयों में शिवलिंग का अभिषेक शीतल जल, दूध, शहद या गंगाजल से करते हैं। साथ ही, पूरी भक्ति और श्रद्धा से उनकी आराधना ताजे बेलपत्र, फूल, फल, मिष्टान्न और भांति-भांति के चढ़ावा और भोग से करते हैं। शिवजी को कुछ चीजें चढ़ाना वर्जित माना जाता है। वस्तुओं को भूल से इन्हें अर्पित नहीं करना चाहिए, अन्यथा वे नाराज हो जाते हैं। शिवजी के रुष्ट होने का असर इंसान के भाग्योदय पर जबरदस्त रूप से पड़ता है। आइए जानते हैं, क्या है वे चीजें…
शिवजी को न चढ़ाएं ये 10 चीजें
1. तुलसी पत्ता
शिव पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित है। तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी माना जाता है।
2. मांस-मदिरा
शिवजी एक सात्विक देवता हैं, इसलिए उन्हें मांस और मदिरा का भोग लगाना वर्जित है। यह अवश्य है उनके कुछ ऐसे रूप और अवतार हैं, जिन्हें ये चीजें भोग में लगाई जाती है, लेकिन शिवजी को ये भूल से भी चढ़ाना चाहिए।
3. हल्दी
भारतीय परंपरा में हल्दी शुभ और मांगलिक होता है, लेकिन शिवजी को नहीं चढ़ाई जाती है, क्योंकि शिवजी एक वैरागी देवता हैं। उन्हें हल्दी पसंद नहीं है।
4. सिंदूर
सिंदूर सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक है, जो कारण हल्दी से जुड़ा है, वही सिंदूर पर भी लागू होता। शिवजी योगी हैं, वैरागी हैं, अवधूत हैं, इसलिए उन्हें सिंदूर नहीं चढ़ाया जाता है।
5. केतकी फूल
केतकी को भगवान शिव का श्राप है, क्योंकि उसने ब्रह्माजी के कहने पर शिवजी से झूठ बोला, जिससे वे बहुत क्रोधित हुए थे। इसलिए शिव पूजा में केतकी फूल का उपयोग नहीं होता है। इसको चढाने से भाग्योदय रुक जाता है।
6. नारियल का पानी
शिवलिंग पर नारियल का दूध चढ़ाया जा सकता है, लेकिन उनको नारियल का पानी नहीं चढ़ाया जाता है।
7. बेल पत्र के डंठल
शिवजी को बेलपत्र बहुत प्रिय है, लेकिन पत्ते के साथ। उन्हें केवल बेल पत्र के डंठल चढाने से दोष होता है।
8. काला तिल
पौराणिक कथाओं के अनुसार, काला तिल भगवान विष्णु के मेल से उत्पन्न हुआ है। इसलिए शिवजी का जलाभिषेक करते हुए या दूध का अभिषेक करते हुए उसमें कभी भी तिल का प्रयोग न करें। मान्यता है कि इसलिए इसे शिवलिंग पर भूल से भी अर्पित नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Housekey Vastu Tips: नसीब का ताला नहीं होगा बंद, घर में इस जगह पर रखें चाबियां
9. शंख
शंख शंखचूड़ नामक राक्षस से उत्पन्न हुआ माना जाता है, जिसका भगवान शिव ने वध किया था। इस कारण से शंख शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जाता है। भूल से भी शंख से शिवलिंग अभिषेक नहीं करना चाहिए।
10. टूटे हुए चावल
भगवान शिव को चावल बहुत पसंद है, लेकिन सीधे और साबुत। टूटे हुए चावल चढ़ाने वे रुष्ट हो जाते हैं। इसलिए शिवपूजा में साबुत चावल ही चढ़ाने चाहिए।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आप भी घर में झाड़ू रखते हैं यहां? कभी दूर नहीं होगी रुपयों-पैसों की तंगी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
9 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
12 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
13 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
14 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
16 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines