हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के वो 3 संदेश जो बदल सकते हैं आपका भाग्य और भविष्य, यहां जानें

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा को कलयुग में हनुमान जी का अवतार माना जाता है. उनके भक्तों में कई बड़ी हस्तियां और विदेशी लोग भी शामिल हैं. उन्होंने जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर अपने विचार दिये हैं. उनके ऐसे संदेशों के बारे में बताते हैं जो आपके भाग्य और भविष्य को बदल देंगे.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba Life Lessons: आज के समय में हर कोई अपने जीवन में चल रही समस्याओं से परेशान हैं. लोग अध्यात्म के रास्ते पर चलकर इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं. आप नीम करोली बाबा के विचारों को अपना सकते हैं. नीम करोली बाबा हनुमान जी के परम भक्त थे. बाबा के अनुयायी उन्हें कलयुग में हनुमान जी का अवतार मानते हैं. उन्होंने जीवन से जुड़ी कई सीख दी हैं. आप नीम करोल बाबा के बताए इन विचारों को अपनाकर जीवन में चल रही समस्याओं को दूर कर सकते हैं. इससे आपका भाग्य चमकेगा और भविष्य बदल जाएगा.

बता दें कि, नीम करोली बाबा 20वीं सदी के प्रसिद्ध संतों में से एक हैं. कई बड़ी हस्तियां उनकी भक्त हैं. क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी नीम करोली बाबा के कैंची धाम आश्रम जा चुके हैं. विदेश लोगों की बात करें तो स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स बाबा के भक्तों की लिस्ट में शामिल हैं. नीम करोली बाबा का कैंची धाम आश्रम उत्तराखंड में स्थित है. यह भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर नैनीताल से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित है.

ये भी पढ़ें – Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार, अच्छा समय शुरू होने का संकेत है इन 5 चीजों का दिखना, जानें

विज्ञापन

नीम करोली बाबा के 3 संदेश

खुलकर दान करें

आप धन की कमी से परेशान हैं और अमीर बनना चाहते हैं तो जितना संभव हो दान करें. आप जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र, विद्या आदि का दान करें. दान करने से भगवान आपको उससे अधिक लौटाते हैं.

विज्ञापन

राम नाम जाप

जीवन में आप परेशान हैं तो मानसिक शांति के लिए प्रभु श्रीराम के नाम का जाप करें. राम नाम जाप करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप मजबूूत बनेंगे. अगर नाम जाप संभव नहीं है तो फोन में भजन सुने और भक्ति में लीन रहें.

विज्ञापन

हनुमान चालीसा पाठ

जीवन में सफलता और करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. आप रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें. रोजाना संभव नहीं है तो आप मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में जाकर पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Baba Vanga Prediction 2025: कैसे रहेंगे साल के आखिरी दो महीने, बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी, इन राशियों का है शानदार टाइम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola