Navratri 2025: 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। नवरात्रि के 9 दिनों में माता के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में इसे पर्व की तरह मनाया जाता है और लोग माता को मनाने के लिए और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए व्रत रखते हैं। घर में हर दिन पूजा अर्चना की जाती है और कलश स्थापना की जाती है। जो लोग व्रत रखते हैं उनके लिए खास नियम होते हैं जिनका पालन करने से माता का आशीर्वाद मिलता है और धन वर्षा होती है। आज हम आपको ऐसी ही 5 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पालन न करने पर माता नाराज हो सकती हैं। जो व्रत रखता है उनके लिए इन नियमों का पालन करना अति आवश्यक होता है।
1. मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए
वैसे तो नवरात्रि के दौरान किसी को भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों ने व्रत रखा है उन्हें खास तौर पर नवरात्रि के दिनों में मदिरा से दूर रहना चाहिए ऐसा न करने पर माता रानी उनसे रुष्ट हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: सास-बहू की तू-तू-मैं-मैं को जड़ से खत्म कर देंगे ये 5 उपाय! बढ़ेगा प्यार ही प्यार
2. प्याज और लहसुन का करें परहेज
नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने वाले लोगों को प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान हर किसी को सात्विक खाने का सेवन करना चाहिए।
3. पति-पत्नी रखें शारीरिक संयम
नवरात्रि में माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें कुछ नियमों का पालन करना अति आवश्यक होता है। अगर किसी शादीशुदा महिला या पुरुष ने व्रत रखा है तो उन्हें शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।
4. बाल, दाढ़ी, और नाखून नहीं काटने चाहिए
जिन लोगों ने नवरात्रि का व्रत रखा है उन्हें बाल, दाढ़ी, और नाखून काटने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा व्रत रखने वाले लोगों के लिए कहा जाता है कि उन्हें बालों में कंघी भी नहीं करनी चाहिए और तेल भी नहीं डालना चाहिए।
5. बिस्तर पर सोने से करें परहेज
व्रत रखने वाले लोगों को नवरात्रि के दौरान बिस्तर पर सोने से परहेज करना चाहिए। माना जाता है कि जो लोग माता के व्रत रखते हैं और गद्देदार बिस्तर पर सोते हैं तो उनकी तपस्या माता स्वीकार नहीं करती है। माना जाता है कि बिस्तर पर कई तरह की गंदगी भी हो सकती है जैसे कोई बिना पैर पोछे चढ़ जाता है, कोई बिस्तर पर ही खाना खाता है। ऐसे में व्रत रखने वाले लोग बिस्तर पर सोते हैं तो उनका व्रत खंडित हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: LSG vs DC में आज किसकी होगी जीत? IPL मैच से पहले पंडित जी ने की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 hr agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
5 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
23 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines