Navratri 2025: नवरात्रि के समय भक्त मां दुर्गा की भक्ति भाव से आराधना करते हैं, साथ ही माता के 9 रूपों की पूजा-अर्चना श्रद्धा पूर्वक करते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के समय माता धरती पर अवतरित होती हैं। इन दिनों भक्त भाव में लीन होकर माता को तरह-तरह की चीजों चढ़ाते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें भूलकर भी आपको माता पर नहीं चढ़ाना चाहिए। तो आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें आपको माता पर अर्पित करने से बचना चाहिए।
तुलसी
Image Source: Freepik
ऐसे तो तुलसी काफी पवित्र होती है लेकिन नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा में भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाना चाहिए। ये माता की पूजा में वर्जित मानी जाती हैं।
फूल
माता रानी की पूजा में फूल खासतौर पर चढ़ाए जाते हैं। लेकिन, मां दुर्गा की पूजा के लिए कभी भी अपवित्र स्थान से लाए फूलों का उपयोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि देवी को नीचे गिरे फूलों को भी नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे माता रानी का अपमान होता है।
बेल और दूब
नवरात्रि हो या कोई अन्य दिन, मां दुर्गा को कभी भी पूजा के दौरान दूब, बेल और तगर नहीं चढ़ाना चाहिए।
टूटा हुआ नारियल और लौंग
Image Source: Freepik
कलश स्थापना करने से पहले ध्यान रखें कि नारियल चटका या टूटा न हो। साथ ही इसी तरह टूटी हुई लौंग भी अशुभ मानी जाती है। इससे पूजा का फल नहीं मिलता है। ऐसे में ध्यान रखें कि मां को फूल वाली लौंग ही चढ़ाएं।
टूटा हुआ चावल
पूजा-पाठ में देवी-देवताओं को अक्षत अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन कभी भी मां दुर्गा को खंडित चावल अर्पित नहीं करना चाहिए। इससे देवी मां नाराज हो सकती हैं। साथ ही ध्यान रखें कि अक्षत अर्पित करने से पहले गंगाजल से शुद्ध जरूर करें और साथ ही इन छोटी-छोटी चीजों का विशेष ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-
संबंधित खबरें
Video: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
5 hrs agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
5 hrs agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
7 hrs agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
10 hrs agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
11 hrs agoKarwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
1 day agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
1 day agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
1 day agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines