हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Navratri 2025: नवरात्रि की 9 देवियों को कौन-कौन सा भोग प्रिय? मां दुर्गा के 9 रूपों को ऐसे करें प्रसन्न

विज्ञापन

Navratri 2025: नवरात्रि का उत्सव आने ही वाला है। इन दिनों माता के सभी 9 स्वरूपों – मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की श्रद्धा पूर्वक पूजा की जाती है। साथ ही मान्यता है कि माता रानी के हर रूप को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और माता रानी अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस नवरात्रि माता के नौ अलग-अलग रूपों को आप किन चीजों का भोग लगा सकते हैं और माता रानी को खुश कर सकते हैं।

मां शैलपुत्री

Image Source: Freepik

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले रूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां शैलपुत्री को गाय के घी से बना भोग पसंद हैं। नवरात्रि के पहले दिन आप गाय के घी से बना हुआ हलवा, रबड़ी और मावे के लड्डू भोग के रूप में माता शैलपुत्री को अर्पित कर सकते हैं।

विज्ञापन

मां ब्रह्मचारिणी

Image Source: Freepik

नवरात्रि के दूसरे दिन मां के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग चीनी और पंचामृत है। आप चाहें तो नवरात्रि के दूसरे दिन माता को चीनी या मिश्री का भोग लगा सकते हैं।

विज्ञापन

मां चंद्रघंटा

Image Source: Freepik

नवरात्रि के तीसरे दिन मां के तीसरे रूप चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा को दूध प्रिय है। आप नवरात्रि के तीसरे दिन दूध से बनी चीजों का भोग मां को अर्पित कर सकते हैं। इससे आपके घर में शांति बनी रहेगी।

विज्ञापन

मां कुष्मांडा

Image Source: Freepik

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे रूप मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां कुष्मांडा को मालपुए प्रिय हैं। मां की पूजा करने के बाद आप माता रानी को मालपुआ का भोग अर्पित कर सकते हैं।

विज्ञापन

मां स्कंदमाता

Image Source: Freepik

नवरात्रि के पांचवे दिन मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा होती है। माना जाता है कि मां के इस स्वरूप को केला प्रिय है। अगर आप केले का भोग लगाते हैं तो मां स्कंदमाता प्रसन्न होंगी।

विज्ञापन

मां कात्यायनी

Image Source: Freepik

नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे रूप मां कात्यायनी की पूजा होती है। माना जाता है कि अगर आप मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाते हैं, तो माता प्रसन्न होती हैं।

विज्ञापन

मां कालरात्रि

Image Source: Freepik

नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें रूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि को गुड़ बहुत प्रिय है। आप चाहें तो मां कालरात्रि को गुड़ का हलवा या मिठाई चढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

मां महागौरी

Image Source: Freepik

नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी को नारियल बहुत प्रिय है। इसलिए अष्टमी के दिन मां को नारियल का गोला अर्पित करना चाहिए।

मां सिद्धिदात्री

Image Source: Freepik

नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या पूजन किया जाता है और आपको इस दिन मां को चना और हलवा पूड़ी-खीर का भोग अर्पित करना चाहिए। साथ ही कन्याओं को ये भोग खिलाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-Hindu New Year 2025: नवरात्रि से हिंदू नव वर्ष शुरू, कई नाम से जाना जाता है नया साल; जानें महत्व और चैत्र मास क्या करना सही?

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola