Navratri 2024: माता दुर्गा के भक्तों के लिए शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है। नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान माता दुर्गा की पूजा करने के साथ व्रत रखा जाता है। हालांकि नवरात्रि की पूजा तभी पूरी होती है, जब इस दौरान घर में अखंड ज्योत और घटस्थापना की जाती है। इन 9 दिनों के दौरान घर में हर समय अखंड ज्योत का जले रहना शुभ होता है। इसके अलावा नवरात्रि के पहले दिन घर में घटस्थापना की जाती है। घटस्थापना के दौरान और उसके बाद 9 दिनों तक कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है, नहीं तो पूजा को अधूरा माना जाता है और माता दुर्गा का भी आशीर्वाद नहीं मिलता है। चलिए विस्तार से जानते हैं घटस्थापना के अहम नियमों के बारे में।
शारदीय नवरात्रि कब से शुरू है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि यानी शारदीय नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर को अर्ध रात्रि 12:18 मिनट से हो रहा है। उदयातिथि के आधार पर नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर 2024 से हो रहा है, जिसका समापन 12 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी के दिन होगा।
ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2024: 26 नवंबर तक इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! बुध चलेंगे वक्री चाल
घटस्थापना के अहम नियम
- घटस्थापना के लिए आप जिस घट का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो गंदा नहीं होना चाहिए। घट में मिट्टी और गंदा पानी न भरें। इसके अलावा पूजा के लिए खंडित घट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
- घट को यदि एक बार स्थापित कर दिया है, तो उसे नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान गलती से भी न हिलाएं। इससे आपको पाप लग सकता है। इसके अलावा घट को अपवित्र हाथों से छूना भी नहीं चाहिए।
- जिस जगह पर घट को स्थापित किया है, वो शुद्ध होनी चाहिए। घट के आसपास वाली जगह को भी साफ रखें।
- बाथरूम और शौचालय के आसपास घट स्थापित नहीं करना चाहिए।
- यदि आपने अपने घर में घट की स्थापना की है, तो इन 9 दिनों के दौरान घर को अकेला न छोड़ें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर को सूना छोड़ने से देवी नाराज हो सकती हैं।
- नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा की पूजा करने के साथ घट की भी नियमित रूप से पूजा करें।
- 9 दिन बाद घट में मौजूद सामग्री को विधिपूर्वक किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इसके बाद ही नवरात्रि की पूजा को पूर्ण माना जाता है।
घट स्थापना की सामग्री
- आम का पत्ता
- जवारे के लिए साफ मिट्टी
- जवे
- हल्दी
- गुलाल
- कपूर
- पूजा के पान
- पंचामृत
- सिक्के
- नारियल
- अक्षत
- पुष्प
- गंगा जल
- पंचामृत
- शहद
- धूप
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: शनि, बुध और शुक्र गोचर से इन 5 राशियों को होगा भारी नुकसान, लगाने पड़ सकते हैं अस्पताल के चक्कर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines