Mole on Ears: कई लोगों के कान के ऊपर तिल होता है. कान पर तिल होना कई तरह के संकेत देता है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के कान पर तिल होता है उनका स्वभाव कैसा होता है. इन लोगों की क्या खासियत होती है इसके बारे में आप जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में कान के ऊपर तिल के बारे में क्या बताया गया है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
सामुद्रिक शास्त्र में तिल का महत्व
शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल होने के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में कई बात बताई गई हैं. इससे उस व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़े संकेत मिलते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में गाल पर तिल, पीठ पर तिल, माथे पर तिल, हथेली पर तिल ऐसे सभी के बारे में बताया गया है. चलिए आपको बताते हैं कि, कान पर तिल होने का क्या अर्थ होता है. इससे क्या संकेत मिलते हैं.
ये भी पढ़ें – Hindu Temple: भारत के ऐसे 5 मंदिर जहां से प्रसाद घर लाना है वर्जित, माना जाता है अशुभ, जानें कारण
बुद्धिमान – कान पर तिल वाले लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं. यह मानसिक रूप से सक्रिय होते हैं. यह लोग अपनी कुशाग्र बुद्धि और मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं.
आत्मविश्वासी – जिन लोगों के कान पर तिल होता है इनके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास भरपूर होता है. यह लोग लीडर की भूमिका बहुत ही अच्छे से निभाते हैं.
घुमक्कड़ी – इन लोगों का स्वभाव थोड़ा घुमक्कड़ी होता है. इन्हें नई जगहों पर घूमना नई संस्कृतियों के बारे में जानना अच्छा लगता है. यह लोग हर सफर से नया अनुभव और ज्ञान लेकर आते हैं.
रिश्तों को लेकर वफादार – कान पर तिल वाले लोग रिश्तों को लेकर काफी वफादार होते हैं. अगर किसी को दोस्त मानते हैं तो जीवनभर उसके साथ रहते हैं. पार्टनर का हमेशा साथ निभाते हैं.
आर्थिक समृद्ध – यह लोग धन के मामले में काफी समृद्ध होते हैं. यह भाग्यशाली होते हैं. यह लोग अच्छे से पैसा कमाना जानते हैं. इन्हें निवेश से हमेशा लाभ मिलता है. जीवन में आर्थिक रूप से समृद्धि प्राप्त होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
14 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
15 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
18 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
18 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
20 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines