Masik Durgashtami 2025: पंचांग के अनुसार, हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है. इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है. अब साल का आखिरी मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज 28 दिसंबर 2025 को पड़ रहा है. आप साल की अंतिम मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के साथ ही खास उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. यहां बताए गए खास उपायों को करके आप जीवन की परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये खास उपाय
सफेद कौड़ियों का उपाय
आप 5 सफेद कौड़ियां लें और इन्हेें लाल कपड़े में बांधकर मां दुर्गा के मंदिर में चढ़ाएं. इसके बाद हाथ जोड़कर मां दुर्गा से खुशहाल जीवन की कामना करें. इस उपाय को करने से जीवन में चल रही हर समस्या से मुक्ति मिलगी.
बिजनेस में बढ़ोतरी का उपाय
व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो आप इस खास उपाय को कर सकते हैं. बिजनेस में लाभ के लिए आप सुबह स्नान कर मां दुर्गा की पूजा करें और कपूर से मां दुर्गा की आरती करें. इसके बाद हलवा और चने का भोग लगाएं.
ये भी पढ़ें – Coconut Breaking Ritual: शुभ कार्य की शुरुआत से पहले क्यों फोड़ते हैं नारियल? जानिए इसके पीछे छिपा रहस्य
सुख-शांति के लिए उपाय
घर-परिवार में सुख-शांति के लिए आप लौंग और कपूर के उपाय को कर सकते हैं. गोबर के कंडे के ऊपर दो कपूर और दो लौंग रखकर जलाएं. इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी,
बच्चों की सफलता के लिए उपाय
अपने बच्चों को जीवन में सफल बनाने के लिए आप मासिक दुर्गाष्टमी पर उपाय कर सकते हैं. बच्चों के करियर को बेहतर करने के लिए “या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. इसके साथ ही मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
5 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
11 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
13 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines