Makar Sankranti 2026: सूर्य देव 14 जनवरी को गोचर करने वाले हैं. सूर्य का यह गोचर धनु राशि से मकर राशि में होगा. इसी वजह से इसे मकर संक्रांति कहते हैं. मकर संक्रांति पर सूर्य देव दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं. मकर संक्रांति पर दान पुण्य करने का महत्व होता है. इस दिन सूर्य को अर्घ्य देना महत्वपूर्ण होता है. आपको सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि और राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए इसके बारे में बताते हैं.
सूर्य को अर्घ्य देने की विधि
आप मकर संक्रांति पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और लाल रंग के कपड़े धारण करें. तांबे के लोटे में जल लें और इसमें लाल फूल, कुमकुम, अक्षत डालें. छत या खुले स्थान पर जाएं और पूर्व दिशा में सूर्य की ओर मुख करके खड़े हो जाएं. दोनों हाथों से लोटा पकड़ें और इसे सिर के ऊपर ले जाकर धीरे-धीरे जल नीचे चढ़ाएं. आप सूर्य को अर्घ्य देते समय सूर्य के मंत्रों का जाप करें.
ये भी पढ़ें – Half Moon on Nails: कैसा होता है नाखून पर आधा चांद होना? हर उंगली पर होता है इसका अलग अर्थ
मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान
मेष राशि – मेष राशि के लोगों को गुड़ का दान करना चाहिए. गुड़ का दान करने से कुंडली में कमजोर ग्रह मजबूत होंगे और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी.
वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोग चावल का दान करें. आप चावल का दान करेंगे तो इससे आपक व्यापार में लाभ मिलेगा. इससे जीवन में खुशियों का आगमन होगा.
मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को मूंग की दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए. खिचड़ी का दान करने से आपको शुभ समाचार मिलेगा. गाय को हरा चारा खिलाएं.
कर्क राशि – कर्क राशि वाले लोग चावल, मिश्री और तिल का दान करें. इसका दान करने से कर्क राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी.
कन्या राशि – कन्या राशि के लोग गाय को हरा चारा खिलाएं. इसके साथ ही मूंग की दाल की खिचड़ी बनाकर दान करें. इससे धन-धान्य की प्राप्ति होगी.
तुला राशि – तुला राशि के लोग सफेद कपड़े का दान करें. आप किसी जरूरतमंद को कंबल और चीना दान करें. इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी.
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वाले लोग गुड़ और तिल का दान करें, गुड़ और तिल का दान करने से आपको धन की प्राप्ति होगी. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे.
धनु राशि – धनु राशि के लोग मकर संक्रांति के अवसर पर केसर का दान करें. केसर का दान करने से आपको कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. इससे मान-सम्मान बढ़ेगा.
मकर राशि – मकर राशि के जातक तेल और तिल का दान करें. तेल और तिल का दान करने से आपके जीवन में शुभता आएगी. इससे आपको बहुत फायदा होगा.
कुंभ राशि – कुंभ राशि वाले लोग गरीबों और अपंग लोगों को भोजन कराएं. इस उपाय को करने से आपको लाभ होगा. आपकी आय में वृद्धि होगी.
मीन राशि – मीन राशि के लोग मकर संक्रांति पर रेशमी कपड़े, तिल और चने की दाल का दान करें. इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी. आप राशि के अनुसार, इन चीजों का दान कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Dhan Prapti Upay: कम तनख्वाह और महंगाई की मार, आर्थिक तंगी से परेशान तो करें धनलाभ के लिए ज्योतिष उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
5 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
8 hrs agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
9 hrs agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
10 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
11 hrs agoधनतेरस पर घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoकल या परसों, कब है छोटी दिवाली? नोट कर लें नरक चतुर्दशी की तारीख
13 hrs agoआज है धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
14 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines