हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Marriage on Valentine Day: लव बर्ड्स वेलेंटाइन डे पर इस समय कर सकते हैं विवाह, जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और योग!

Marriage on Valentine Day: क्या आप जानते हैं, बहुत से लोग जानबूझकर वेलेंटाइन डे की तारीख को विवाह के लिए चुनते हैं, ताकि उनके रिश्ते और जिंदगी में हमेशा रोमांस का तड़का बरकरार रहे। यदि आप भी लव बर्ड हैं और कोई रोमांटिक दिन देखकर विवाह करना चाहते हैं, तो 14 फरवरी, 2025 को वेलेंटाइन डे की रात में इस शुभ मुहूर्त में शादी कर सकते हैं।

विज्ञापन

Marriage on Valentine Day: हाल के कुछ सालों में वेलेंटाइन डे निश्चित तौर पर प्रेम और रोमांस का एक प्रतीक बन चुका है, क्योंकि यह दिन लोगों को अपने प्रियजनों के प्रति प्यार और समर्पण दिखाने का अवसर देता है। हालांकि हिंदू धर्म में वेलेंटाइन डे की कोई मान्यता नहीं है, लेकिन यह देखा गया है, 14 फरवरी को जब यह मनाया जाता है, तो अक्सर इस तारीख को रोका, मंगनी और विवाह होता है, क्योंकि इस तारीख में हिंदू तिथि से विवाह के शुभ मुहूर्त होते हैं।

वेलेंटाइन डे पर शादी क्यों करते हैं लोग?

क्या आप जानते हैं, बहुत से लोग जानबूझकर वेलेंटाइन डे की तारीख को विवाह के लिए चुनते हैं, ताकि उनके रिश्ते और जिंदगी में हमेशा रोमांस का तड़का बरकरार रहे। क्या आपको पता है साल 2025 में जब 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा, तब इस साल कोई विवाह मुहूर्त है या नहीं, यदि है तो उसका मुहूर्त, नक्षत्र और योग क्या है? यदि आप लव बर्ड्स हैं और शादी के बंधन में बंधने के कोई यादगार और लवली दिन ढूंढ़ रहे हैं, तो कल 14 फरवरी, 2025 का दिन आपके लिए काफी सही साबित हो सकता है।

14 फरवरी, 2025 को विवाह का शुभ मुहूर्त

वेलेंटाइन डे 2025 यानी 14 फरवरी, 2025 को दिन शुक्रवार है, जो शुभ दिनों में सम्मिलित है। इसके अलावा सनातन पंचाग के अनुसार, कल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जिसे बेहद मंगलप्रद माना गया है, इसलिए यह तिथि भी शुभ मुहूर्तों में शामिल है। जहां तक 14 फरवरी याने वेलेंटाइन डे के दिन विवाह करने की बात है, तो आपके बता दें कि इस तारीख को रात में 11 बजकर 9 मिनट से विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है। इस समय से लेकर सुबह के 6 बजकर 9 मिनट तक वैदिक रीति से आप विवाह कर सकते है। इस विवाह मुहूर्त के दौरान उत्तराफाल्गुनी और हस्त का संयोग सुकर्मा योग से हो रहा है, जो काफी उत्तम माना गया है।

हिंदू धर्म में विवाह का महत्व

हिंदू धर्म में विवाह केवल एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि एक पवित्र संस्कार माना जाता है। यह षोडश संस्कारों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है, जिसे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष – इन चार पुरुषार्थों की पूर्ति के लिए आवश्यक माना गया है। विवाह न केवल दो व्यक्तियों, बल्कि दो परिवारों के बीच एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समन्वय स्थापित करता है। इसे जीवन का एक पवित्र दायित्व माना जाता है, जो पति-पत्नी को साथ मिलकर धर्म और समाज की उन्नति में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़ें:

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें