Kharmas 2026: हिंदू धर्म में खरमास का समय अशुभ माना जाता है. खरमास के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है. खरमास के दौरान गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह आदि शुभ काम पर रोक लग जाती है. खरमास साल में दो बार लगता है. एक बार मार्च या अप्रैल में और दूसरी बार नवंबर या दिसंबर महीने में लगता है. बता दें कि, गुरु की राशि धनु या मीन सूर्य के होने के दौरान खरमास होता है. मार्च में खरमास कब लग रहा है और इससे पहले शादी की क्या शुभ मुहूर्त हैं चलिए जानते हैं.
कब लग रहा है खरमास?
द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च दिन रविवार को 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद वह मीन राशि में अगले एक महीने तक रहेंगे. इस दौरान खरमास रहेगा. खरमास का समापन 14 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करने से होगा. खरमास से पहले मार्च में किन तारीखों पर विवाह कर सकते हैं चलिए जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Holika Dahan 2026 Date: होलिका दहन की डेट को लेकर बना हुआ है कंफ्यूजन, जानें कब मनाई जाएगी छोटी होली?
मार्च 2026 विवाह मुहूर्त
2 मार्च 2026 – सोमवार
3 मार्च 2026 – मंगलवार
4 मार्च 2026 – बुधवार
7 मार्च 2026 – शनिवार
8 मार्च 2026 – रविवार
9 मार्च 2026 – सोमवार
11 मार्च 2026 – बुधवार
12 मार्च 2026 – गुरुवार
मार्च महीने में कुल 8 दिनों विवाह का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है. इन दिनों विवाह का मुहूर्त है. इसके बाद 14 मार्च से खरमास की शुरुआत हो जाएगी. इन तारीखों पर आप पंडित से कुंडली दिखाकर विवाह की तारीख तय कर सकते हैं.
खरमास में इन बातों का रखें ध्यान
खरमास में विवाह-सगाई के लिए मुहूर्त अशुभ होता है. इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, जमीन खरीदने और नए कारोबार की शुरुआत से परहेज करना चाहिए. इन कामों के लिए खरमास अशुभ माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
5 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
6 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
10 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
13 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines