Kedarnath News: केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु पारंपरिक पैदल मार्ग से यात्रा कर सकेंगे. बता दें कि, यात्रा का यह पारंपरिक पैदल मार्ग 2013 में आई जलप्रलय के दौरान बीच-बीच से ध्वस्त हो गया था. अब लोक निर्माण विभाग और डीडीएमए ने इस पुराने मार्ग को फिर से दुरुस्त कर दिया है. रामबाड़ा और गरुड़चट्टी के बीच 5.35 किलोमीटर का पैदल मार्ग भी बना लिया है.
श्रद्धालुओं को होगी आसानी
यह पुराना पैदल मार्ग रामबाड़ा-गरुड़चट्टी से होता हुआ केदारनाथ जाता है. 2013 के बाद से इसे अब 2026 में फिर से खोला जाएगा. इस रास्तो को नए रास्ते की तुलना में सीधा और अधिक आसान माना जाता है. ऐसे में श्रद्धालुओं को इस मार्ग से यात्रा करने में लाभ होगा. खबरों के मुताबिक इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे.
यात्रा के लिए पुराना मार्ग तैयार
रामबाड़ा-गरुड़चट्टी के बीच 5.35 किलोमीटक का मार्ग 2023-2024 में तैयार कर दिया गया था. रामबाड़ा से केदारनाथ तक का पैदल मार्ग 2024 में तैयार कर लिया गया था. इस समय रास्ते पर रेलिंग और पेंटिंग का काम चल रहा है. बता दें कि, यह पुराना मार्ग नए रास्ते की तुलना में करीब डेढ़ किलोमीटर तक छोटा है. इस वर्ष यात्रा आरंभ होने के साथ ही इस मार्ग को खोल दिया जाएगा. हालांकि, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद प्रशासन पर निर्भर करेगा की वह यात्रियों की आवाजाही कौन से रास्ते से कराते हैं.
ये भी पढ़ें – Bhishma Ashtami 2026: कल या परसों कब है भीष्म अष्टमी, क्यों पितरों के तर्पण के लिए खास है यह दिन? जानें महत्व
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
11 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
13 hrs agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
14 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
15 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
17 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
18 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
20 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines