Kapoor Remedies: भारतीय परंपरा में कपूर को शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है पूजा से लेकर वास्तु उपायों तक, कपूर का विशेष महत्व है वास्तु शास्त्र और आयुर्वेद मानते हैं कि जब कपूर को कुछ खास चीजों के साथ प्रयोग किया जाता है, तो इसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है ऐसे में यह न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि धन और खुशहाली को भी आकर्षित करता है आइए जानते हैं, ये 5 चीजें कौन-सी हैं, जिसे कपूर में मिलाते ही वह चमत्कारिक फायदे देने लगता है?
लौंग-कपूर से बढ़ती है आर्थिक स्थिरता
कपूर और लौंग का मेल धन संबंधी परेशानियों को दूर करने वाला माना जाता है रसोई को देवी अन्नपूर्णा का स्थान कहा गया है रात में काम खत्म होने के बाद चांदी की कटोरी में दो लौंग और एक कपूर की टिकिया जलाना शुभ माना जाता है इस उपाय से आर्थिक तंगी कम होती है और आय के नए अवसर बनने की मान्यता है
देसी घी और कपूर से जागता है भाग्य
अगर प्रयासों के बाद भी काम अटक रहे हों, तो देसी घी और कपूर का प्रयोग लाभकारी माना जाता है मिट्टी के दीपक में शुद्ध घी डालें उसमें कपूर और दो फूल वाली लौंग रखें सात शुक्रवार तक मां लक्ष्मी की आरती करें माना जाता है कि इससे घर में सुख सुविधाएं बढ़ती हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है
इलायची-कपूर के हैप्पी मैरिड लाइफ टिप्स
इलायची को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है पूजा के समय कपूर के ऊपर दो हरी इलायची रखकर जलाने से वातावरण सुगंधित होता है यह उपाय मान सम्मान और सामाजिक छवि को मजबूत करता है साथ ही वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव को कम करने में सहायक माना जाता है
यह भी पढ़ें: Money Magnet Bracelet: ‘मनी मैग्नेट ब्रेसलेट’ क्या है, किस जेमस्टोन से बनता है यह धन कंगन, जानें हर रत्न की खासियत
लोबान-गुग्गल की धूनी का जादुई असर
वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए कपूर के साथ लोबान और गुग्गल की धूनी दी जाती है भीमसेनी कपूर पर थोड़ा सा लोबान और गुग्गल डालकर घर के कोनों में धूनी देने से मानसिक शांति मिलती है यह वातावरण को हल्का और सकारात्मक बनाता है
सही कपूर का इस्तेमाल है जरूरी
विशेषज्ञ मानते हैं कि हमेशा शुद्ध भीमसेनी कपूर का ही उपयोग करना चाहिए सूर्यास्त के बाद इसका प्रयोग अधिक प्रभावी माना गया है धूनी के बाद कुछ समय के लिए खिड़कियां खोलना जरूरी है, ताकि ताजी हवा का प्रवाह बना रहे
कपूर से जुड़ा वैज्ञानिक नजरिया
कपूर की सुगंध हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद करती है यही कारण है कि इसे ‘प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर’ भी कहा जाता है नियमित प्रयोग से घर का माहौल स्वच्छ और संतुलित बना रहता है
यह भी पढ़ें: Hastrekha Secrets: क्या संकेत देता है हथेलियों को मिलाने पर आधा चांद बनना, ये शुभ संकेत है या चेतावनी, जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
13 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
14 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
18 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
20 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines