Kamada Ekadashi 2024 Date: सनातन धर्म में एकादशी का पर्व बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है साथ ही उपासना भी की जाती है। जो लोग सच्चे मन और श्रद्धा से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है और जीवन की सारी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
बता दें कि साल में कुल 24 एकादशी का व्रत रखे जाते हैं। जिसमें से एक है कामदा एकादशी का व्रत। वैदिक पंचांग के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी व्रत रखा जाता है। कामदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि कामदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? साथ ही शुभ मुहूर्त और एकादशी का महत्व क्या है?
कामदा एकादशी व्रत की तिथि और मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाएगा। एकादशी तिथि की शुरुआत 18 अप्रैल को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर हो रही है और समाप्ति 19 अप्रैल को रात्रि 8 बजकर 04 मिनट पर हो जाएगी। बता दें कि सनातन धर्म में उदया तिथि का मान्य होता है। उदया तिथि के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को रखा जाएगा।
कामदा एकादशी का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि के साथ जीवन में खुशियां आती हैं। भगवान विष्णु अपने भक्तों पर प्रसन्न रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग कामदा एकादशी के दिन व्रत रखते हैं, उनको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
जो लोग कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की उपासना करते हैं उनके जीवन में धन, वैभव, सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें- आज इन राशि के लोगों को मिल सकती है नई नौकरी
यह भी पढ़ें- Ashtami 2024: कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें- 10 दिन बाद नई गाड़ी खरीद सकते हैं ये 3 राशि वाले लोग, मंगल कराएंगे ऐशो-आराम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। कोई भी उपाय करने से पहले ज्योतिष की सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
8 hrs agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
13 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
15 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
16 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 day agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 days agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines