Kaalchakra Today 20 September 2025: पितृपक्ष चल रहा है, जिसका समापन 21 सितंबर 2025 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा. धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से ये दिन खास है क्योंकि इस दिन पितृपक्ष खत्म हो रहा है, साथ ही सूर्य ग्रहण लग रहा है. सर्वपितृ अमावस्या पर परिवार के उन मृतक सदस्यों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु अमावस्या तिथि, पूर्णिमा तिथि या चतुर्दशी तिथि पर हुई हो. यदि किसी व्यक्ति ने पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध नहीं किया है तो वो इस दिन श्राद्ध कर सकता है. वहीं, जिन्हें पूर्वजों की पुण्यतिथि पता नहीं है, वो भी इस तिथि पर श्राद्ध कर सकते हैं. अमावस्या तिथि पर किया गया श्राद्ध, कुल के सभी पूर्वजों की आत्माओं को प्रसन्न करने के लिए पर्याप्त है। श्राद्ध के अलावा इस दिन कुछ उपायों को करके भी पितरों को खुश किया जा सकता है.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को खुश व पितृ दोष से मुक्ति पाने के मेष से लेकर मीन राशिवालों द्वारा करने वाले सिद्ध उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.
सर्वपितृ अमावस्या की तिथि और श्राद्ध मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 21 सितंबर 2025 की सुबह 12 बजकर 16 मिनट से लेकर 22 सितंबर की सुबह 1 बजकर 23 मिनट तक सर्वपितृ की अमावस्या तिथि रहेगी. ऐसे में 21 सितंबर 2025, वार रविवार को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी. इस दिन दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से लेकर दोपहर 4 बजकर 11 मिनट तक श्राद्ध पूजा का शुभ मुहूर्त है.
सर्वपितृ अमावस्या के सिद्ध उपाय
- मेष राशि
पितरों की कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें. नंगे पैर शिव मंदिर जाएं. पितरों के नाम पर दूध की खीर का दान करें. साथ ही किताबें और दवाइयां जरूरतमंद लोगों को दें. इस उपाय से आपको लाभ जरूर होगा.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: ग्रह-पितृ और वास्तु दोष के कारण भी होता है घर में क्लेश, पंडित सुरेश पांडेय से जानें संकेत-उपाय
- वृषभ राशि
अमावस्या के दिन नंगे पैर शिव मंदिर जाएं. वहां जतक शिवलिंग पर आक के 21 फूल, कच्ची लस्सी और बेल पत्र चढ़ाएं. इसके बाद पीपल के पेड़ पर जनेई चढ़ाएं. साथ ही पीपल की जड़ में पानी, गंगाजल, काले तिल, चीनी और चावल मिलाकर डालें. फिर पिंड दान और ब्राह्मणों को भोजन कराएं. गाय व कौवे के लिए खाने की व्यवस्था करें, फिर घर आकर भोजन करें. इस उपाय से आपको जरूर लाभ होगा.
यदि आप अन्य 10 राशियों द्वारा सर्वपितृ अमावस्या पर राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Sun Eclipse: 21 सितंबर को 12 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, जानें सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
17 mins agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
15 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
18 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
19 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
20 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
22 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines