Kaalchakra Today 4 December 2025: रसोई को घर का अहम स्थान माना जाता है. जहां न सिर्फ भोजन बनता है, बल्कि उसकी ऊर्जा का भी घरवालों की सेहत पर अच्छा-खासा प्रभाव पड़ता है. रसोई में छोटी-से-छोटी चीज का सही जगह पर होना बेहद जरूरी है क्योंकि प्रत्येक वस्तु का प्रभाव घर की ऊर्जा पर पड़ता है. इसमें चकला-बेलन का भी महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे सही जगह व दिशा में रखना बहुत जरूरी है. शास्त्रों में बताया गया है कि गलत जगह पर चकला-बेलन रखने से वास्तु दोष लगता है. साथ ही घर की शांति और परिवारवालों की सेहत पर प्रभाव पड़ता है.
आज 4 दिसंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको चकला-बेलन से जुड़े नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अनदेखा करने से परिवारवाले हमेशा तनाव में ही रहते हैं.
चकला-बेलन से जुड़ी बड़ी गलतियां
- काले और नीले रंग का चकला खरीदने से बचना चाहिए.
- स्टील या लोहे का चकला शनि को प्रभावित करता है. यदि आप स्टील के चकला-बेलन का उपयोग करते हैं तो उसे इस्तेमाल करने से पहले दूध और सरसों के तेल से साफ जरूर करें. बता दें कि संगमरमर का चकला-बेलन चंद्र ग्रह से प्रभावित होता है, जिसे इस्तेमाल करने से पहले नमक के पानी से जरूर धोना चाहिए.
- रोटियां बेलने से पहले चकले पर तेल न लगाएं. तेल लगाने से शनि का प्रभाव बढ़ता है.
- रोटी को कभी भी रसोई की स्लैब पर रखकर नहीं बेलना चाहिए. इससे वास्तु दोष लगता है.
- अपने घर का चकला-बेलन किसी बाहरी व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए नहीं देना चाहिए. इससे परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
- कभी भी आटे के डिब्बे के ऊपर चकला-बेलन नहीं रखना चाहिए. इससे परिवार में मतभेद बढ़ते हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
- अनाज के डिब्बे को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जिसके ऊपर चकला-बेलन रखने से सकारात्मक प्रभाव कम होता है.
किस रंग का चकला-बेलन इस्तेमाल करना चाहिए?
- भूरे, हरे या हल्के रंग का चकला बहुत ज्यादा शुभ होता है.
- हमेशा लकड़ी के चकले का ही इस्तेमाल करना चाहिए.
- रसोई में गैस के बायीं ओर स्टैंड में चकला-बेलन रखना शुभ होता है.
यदि आप चकला-बेलन से जुड़े अन्य नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Shadashtak Drishti: 15 दिसंबर से 4 राशियों को भारी धन लाभ होने के योग, सूर्य-गुरु बनाएंगे षडाष्टक दृष्टि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
3 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
19 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
21 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
23 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines