Kaalchakra Today 20 November 2025: हनुमान जी को देवों के देव महादेव का एक अवतार माना जाता है, जिनका एक नाम संकट मोचन भी है. माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करते हैं, उनकी सभी परेशानियों को संकट मोचन हमेशा के लिए दूर कर देते हैं. यदि आप भी हनुमान जी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से उन्हें समर्पित मंत्रों का जाप करें. मंत्रों में अचूक शक्ति होती है, जिसके प्रभाव से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको हनुमान जी के कुछ प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जाप से आपको धन की कमी, गृह क्लेश, खराब सेहत और जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.
ऊँ हं हनुमतये नम:
यह हनुमान जी का बीज मंत्र है, जिसके जाप से शरीर को बल मिलता है. साथ ही साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जबकि नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है. बता दें कि सूर्योदय के समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके 108 बार इस मंत्र का जाप करना शुभ होता है.
ऊँ श्री हनुमतये नम:
ये हनुमान जी का मूल मंत्र है, जिसके जाप से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं. साथ ही शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव कम होता है. जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में क्लेश ज्यादा रहता है, उन्हें इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए. इससे उनके रिश्तों में प्यार बढ़ेगा.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2026 में आपको प्रॉपर्टी का सुख मिलेगा या नहीं? राशि अनुसार जानें पंडित सुरेश पांडेय से
ॐ आञ्जनेयाय विद्महे, वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्।
यह हनुमान जी का गायत्री मंत्र है, जिसके जाप से संतान सुख की प्राप्ति होती है. जिन लोगों के ऊपर शनि का साढ़ेसाती चल रही है, उन्हें इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए. इससे उनकी दुर्घटना से रक्षा होगी. बता दें कि इस मंत्र का जाप मंगलवार और शनिवार को करना ज्यादा शुभ होता है.
त्वमस्मिन् कार्यनिर्योगे प्रमाणं हरिसत्तम।।
यह हनुमान जी का प्रभावशाली मंत्र है, जिसके जाप से विरोधियों से रक्षा होती है. साथ ही धन और सफलता आकर्षित होती है. यदि कोई काम आपका लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है या कोई कार्य कैसे करना है, उसका नहीं पता चल रहा है तो तब भी इस मंत्र का जाप आप कर सकते हैं. इससे आपकी दुविधा दूर हो जाएगी.
यदि आप हनुमान जी के अन्य प्रभावशाली मंत्रों के महत्व और जाप के लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: घर की किस दिशा में मंदिर बनवाना शुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
6 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
8 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
11 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines