Kaalchakra Today: आज के समय में हर एक व्यक्ति किसी न किसी कारण परेशान है। जहां कुछ लोगों को कारोबार में मुनाफा न होने की टेंशन है तो कई लोग नौकरी न मिलने के कारण डिप्रेशन में जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग खराब सेहत और गृह क्लेश आदि समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं। हालांकि शास्त्रों में इन तमाम समस्याओं से मुक्ति पाने के उपाय बताए गए हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से चालीसा का पाठ करते हैं, उन्हें अपनी तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही देवी-देवताओं की भी विशेष कृपा उनके ऊपर बनी रहती है। चालीसा 40 पदों का समूह है, जिसमें 40 छंद व 40 चौपाइयां होती हैं। हालांकि हर एक देवी-देवता को समर्पित अलग चालीसा हैं, जिनके अपने नियम और पाठ से होने वाले लाभ हैं।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको दुर्गा चालीसा, शिव चालीसा और हनुमान चालीसा आदि पाठ के महत्व और इनके नियमित जाप से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
दुर्गा चालीसा का महत्व और लाभ
देवी दास द्वारा रचित दुर्गा चालीसा में मां भगवती के सभी रूपों और महिमा का वर्णन किया गया है। देवी दास का नाम मां दुर्गा के सबसे बड़े भक्तों में आता है। मान्यता है कि जो लोग नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं, उन्हें मानसिक शांति मिलती है। विरोधियों से छुटकारा मिलता है और जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: 2025 में कब है रक्षा बंधन? जानें तिथि और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
शिव चालीसा का महत्व और लाभ
शिव चालीसा शिव पुराण से ली गई है, जिसके रचयिता महर्षि वेद व्यास हैं। जबकि अयोध्या दास जी ने शिव चालीसा लिखा है। शिव चालीसा की 41 चौकाइयों और 3 दोहों में देवों के महादेव भगवान शिव की स्तुति की गई है।
एक दिन में 3 बार शिव चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। जो लोग इसका पाठ जोर-जोर से करते हैं, उनके जीवन पर ज्यादा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शिव चालीसा के पाठ से व्यक्ति की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ने लगती है। व्यक्ति बुरी संगत और बुरी आदतों से दूर रहता है। साथ ही सेहत में भी सुधार होता है।
यदि आप हनुमान चालीसा के महत्व और पाठ से जुड़े लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Chandra Uday: 3 दिन तक अस्त रहने के बाद चंद्र हुए उदय, इन 3 राशियों के जीवन में फिर लौटेंगी खुशियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओ पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
17 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
19 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
21 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines