Jyeshtha purnima 2025 Upay: साल में आने वाली 12 पूर्णिमा का अपना महत्व है, जिसमें से ज्येष्ठ पूर्णिमा को अत्यंत महत्वपूर्ण व लाभकारी माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ माह की आखिरी तिथि को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाती है, जिस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु, उनकी पत्नी धन की देवी मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। इस बार 11 जून 2025, वार बुधवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हर साल पूर्णिमा तिथि पर चंद्र देव 16 कलाओं से परिपूर्ण होते हैं। जो भी भक्त इस समय उनकी पूजा करता है, उसे सुख, समृद्धि, धन, वैभव और सौभाग्य आदि का वरदान मिलता है। साथ ही कुछ उपाय करने लाभदायक रहते हैं। आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए ज्येष्ठ पूर्णिमा के अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है।
मेष राशि
देवी-देवताओं को खुश करने के लिए इस शुभ दिन खीर का दान करें। साथ ही चंद्र देव को चांदी के लोटे से जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही चंद्र देव के बीज मंत्र का जाप करें। इस उपाय से आपके अटके काम पूरे होने लगेंगे।
मिथुन राशि
यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है तो इस शुभ दिन चंद्र देव को दूध का भोग लगाएं। साथ ही गरीबों को दूध का दान करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सच्चे मन से विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फूल, फल, मिठाई और अक्षत अर्पित करें। साथ ही चंद्र देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन दिन चंद्र देव की पूजा करें और चांदी का कड़ा धारण करें। इसी के साथ खीर का दान करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
यदि आपका कोई काम लंबे वक्त से पूरा नहीं हो रहा है तो इस शुभ दिन विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करें। रात में चंद्र देव की पूजा करें और उन्हें तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। इस दौरान अपनी मनोकामना बोलें और गलतियों के लिए माफी मांगें। इस उपाय से आपकी वो इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Jyeshtha Purnima 2025: पूर्णिमा के दिन करें ये 3 उपाय, चंद्र देव की कृपा से दूर होगी हर टेंशन
तुला राशि
पैसों की कमी से मुक्ति पाने के लिए इस पावन दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करें और उनके नाम पर गरीबों को धन का दान करें। इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा और धन की कमी से भी जल्द छुटकारा मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
ग्रह दोष को दूर करने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात चंद्र देव की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। साथ ही जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
धनु राशि
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गरीबों को दाल, धन और वस्त्रों का दान करना धनु राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा।
मकर राशि
यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है तो ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात सच्चे मन से चंद्र देव की पूजा करें। साथ ही उन्हें जल, दूध, खीर और फूल अर्पित करें। इस दौरान चंद्र के बीज मंत्र का 7 बार जाप करें। अंत में अपनी मनोकामना बोलकर पूजा का समापन करें।
कुंभ राशि
ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ दिन गरीबों को भोजन कराना कुंभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। भोजन के साथ आप उन्हें काले कंबल का भी दान कर सकते हैं।
मीन राशि
देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दान दें। साथ ही 7 कन्याओं को भोजन कराना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: धन-वैभव के दाता ‘शुक्र’ ने किया मेष राशि में गोचर, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
9 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
12 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
13 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
14 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
17 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
18 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines