हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jyeshtha Purnima 2024: आज करें इन 3 पवित्र वृक्षों की पूजा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Jyeshtha Purnima Vrat 2024: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत है, जो भगवान विष्णु और उनके लक्ष्मीनारायण और सत्यनारायण स्वरुप को समर्पित है। मान्यता है कि आज 3 पवित्र वृक्षों की पूजा करने से सारे पाप कट जाते हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और बिगड़े काम बन जाते हैं।

विज्ञापन

Jyeshtha Purnima Vrat 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2024 की ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत बृहस्पतिवार 21 जून यानी आज है। यह व्रत भगवान विष्णु और उनके लक्ष्मीनारायण और सत्यनारायण स्वरुप को समर्पित है। मान्यता है कि उचित विधि-विधान और पूरी श्रद्धा व निष्ठा से ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत करने से रुके और अटके हुए काम पूरे होते हैं। घर में बरकत होती है। व्यक्ति की सामाजिक यश में बढ़ोतरी होती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात को चांद अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है, जिसे हिन्दू धर्म में काफी शुभ माना गया है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत की तिथि

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 21 जून को रखा जाएगा। इसकी तिथि 21 तारीख शुक्रवार को सूर्योदय के बाद 07 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और यह 22 तारीख शनिवार को 06 बजकर 37 मिनट खत्म होगी। मान्यता है कि इस व्रत के दिन 3 पवित्र पौधों और वृक्षों की पूजा करने से अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। साधक-साधिका की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 वृक्ष पौधे और वृक्ष कौन-कौन से हैं?

तुलसी पौधे का पूजन

तुलसी को भगवान विष्णु की अर्धांगिनी माना गया है। उनकी कोई भी पूजा तुलसी जी के बिना संपन्न नहीं होती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा करने से धन, वैभव और समृद्धि प्राप्त होती है। तुलसी जी को गंगाजल या स्वच्छ पानी पानी से स्नान कराने पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन तुलसी को वस्त्र अर्पित कर दीप प्रज्वलित करें। इसके बाद नैवेद्य अर्पित कर उनकी आरती करें। फिर प्रदक्षिणा कर उनका आशीर्वाद लें। इससे अटके हुए काम शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

वट वृक्ष पूजन

पूर्णिमा, विशेष रूप से ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन वट वृक्ष यानी बरगद पेड़ की पूजा अत्यंत शुभ मानी गयी है। इसलिए भारत के अनेक क्षेत्रों में इस पूर्णिमा के दिन वट सावित्री पूर्णिमा व्रत मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन वट वृक्ष का पूजन करने से धन-धान्य की वृद्धि होती है। रोगों का नाश होता है। पतिव्रता स्त्रियों के सौभाग्य में वृद्धि होती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह बढ़ता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा को बरगद वृक्ष की पूजा कर उनकी प्रदक्षिणा करते हुए कलावा बांधने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।

पीपल वृक्ष का पूजन

हिन्दू धर्म में पीपल को अत्यंत पूजनीय है। इसमें यह ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पीपल वृक्ष की पूजा अत्यंत फलदायी बताई गई है। पीपल वृक्ष को पाप नाशक माना जाता है। इसकी पूजा से मन शुद्ध होता है। साथ ही, इसकी पूजा से ग्रह शांत होते हैं और कुंडली दोष दूर होते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस वृक्ष की पूजा से स्वास्थ्य लाभ होता है और अंततः मोक्ष की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से करें शिवलिंग की पूजा, दूर होंगी जीवन की 5 बड़ी समस्याएं

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात में ठीक से नहीं सो पाएं, तो करें ये वास्तु उपाय, आएगी सुकून की नींद

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola