Bada Mangal 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल ( बुढ़वा मंगल ) के नाम से जाना जाता है। बुढ़वा मंगलवार के दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जो लोग बड़ा मंगल यानी बुढ़वा मंगलवार के दिन संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करते हैं उनके जीवन से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में सुख-शांति के साथ खुशहाली बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र में हर एक दिन के अनुसार उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि बड़ा मंगल के दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से हनुमान जी की विशेष कृपा होती है। साथ ही जीवन में तरक्की के अवसर मिलते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि ज्येष्ठ माह में कब-कब बड़ा मंगल हैं। साथ ही इस दिन क्या-क्या उपाय करना चाहिए।
ज्येष्ठ माह में बड़ा मंगल
| दिनांक | दिन | बड़ा मंगल |
| 28 जून 2024 | मंगलवार | पहला बड़ा मंगल |
| 04 जून 2024 | मंगलवार | दूसरा बुढ़वा मंगल |
| 11 जून 2024 | मंगलवार | तीसरा बड़ा मंगल |
| 18 जून 2024 | मंगलवार | चौथा बड़ा मंगल |
लाल मिर्च का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने शत्रु से परेशान हैं तो आप बुढ़वा मंगल पर लाल मिर्च का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि लाल मिर्च का दान करने से शत्रुओं से प्रकोप से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
लड्डू का करें दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बजरंग बली जी को लड्डू बेहद पसंद है। मान्यता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी को लड्डू अर्पित करने से करियर और कारोबार में उन्नति मिलती है। साथ ही हनुमान जी आपके किस्मत का द्वार भी खोल देते हैं।
दूध के उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बड़ा मंगल पर हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही गरीब और जरूरतमंदों को दूध का दान करना चाहिए। मान्यता है कि यदि आप बड़ा मंगल पर दूध का दान करते हैं तो सभी तरह के बीमारियों से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही व्यक्ति निरोग और स्वास्थ्य रहता है।
घी का दान
ज्योतिषियों के अनुसार, बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी पूजा करने के बाद घी का दान करना चाहिए। मान्यता है कि घी का दान करने से घर के सभी लोगों पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति भी रहती है।
मसूर की दाल के उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मसूर की दाल का दान करने से मांगलिक दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही विवाह में होने वाली सभी समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाती है।
यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति के लिए कैसे करें श्री हरि की पूजा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
यह भी पढ़ें- वट सावित्री के दिन सौभाग्यवती का वरदान पाने के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा फल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 hr agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
2 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
5 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
9 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines