Jyeshtha Amavasya Upay 2024: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का महत्व विशेष बताया गया है। बता दें कि इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए बहुत सारे उपाय किए जाते हैं। बता दें कि इस समय ज्येष्ठ माह का महीना चल रहा है और जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन भगवान विष्णु और पितरों को प्रसन्न करने के लिए पूजा की जाती है। अमावस्या की तिथि बेहद ही खास और महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इस दिन नाराज पितरों को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं।
बता दें कि अमावस्या के दिन कुत्ते, गाय और कौआ को भोजन कराया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है। अगर नहीं तो आज इस खबर में जानेंगे कि अमावस्या के दिन कुत्ते और गाय को भोजन क्यों कराते हैं साथ ही इस दिन ऐसे और क्या कार्य हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए।
कब है ज्येष्ठ अमावस्या
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ अमावस्या 6 जून 2024 दिन गुरुवार को है। अमावस्या तिथि की शुरुआत 5 जून को शाम 07 बजकर 54 मिनट पर हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 06 जून को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, अमावस्या 06 जून को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह में स्नान करने का बहुत ही विशेष महत्व होता है।
कुत्ते और गाय को क्यों कराते हैं भोजन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि के दिन कुत्ते और गाय को भोजन कराना बेहद लाभदायक होता है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग गाय, कुत्ते और कौआ को भोजन कराते हैं उन्हें पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही पितर देव प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि कुत्ते और गाय को भोजन कराने के लिए बेहद शुभ दिन माना गया है। इसलिए अमावस्या के दिन लोग कुत्ते और गाय को भोजन कराया जाता है।
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन क्या न करें
ज्योतिषियों के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या के दिन यदि आप गंगा जी में स्नान करने जा रहे हैं तो गंगा जी को गंदा न करें। बल्कि साफ-सुथरा करके रखें, क्योंकि मां गंगा को मोक्ष देने वाली माता कहा गया है। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन घर के दरवाजे से किसी जरूरतमंद या गरीब को खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ देव नाराज हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी पाने के 5 वास्तु टिप्स, जरूर आजमाएं
यह भी पढ़ें- गिद्ध की तरह दूरदर्शी होते हैं ये 4 राशि के लोग, शांति से करते हैं काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
50 mins agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
3 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
6 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
10 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines