Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, हम सभी चाहते हैं कि घर में मां लक्ष्मी का वास हो कामों में तरक्की मिले और घर में सुख-शांति बनी रहे। लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में अपने घर में कुछ ऐसी चीजें गलत दिशा में रख देते हैं जिससे घर में परेशानियां और समस्याएं बढ़ जाती हैं। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है और यह हमारे भाग्य को भी प्रभावित करती हैं। वो कहते है न भाग्य से बढ़कर कुछ नहीं होता। दरअसल हम घर के समान को रखनें में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनके कारण हमें वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है और यह दोष हमारे जीवन में सफलता, स्वास्थ्य और समृद्धि में अड़चन पैदा कर देता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार आइएं जानते है कौन-सी वह 5 चीजें है जिन्हें हमें अपने घर में सही दिशा में रखना चाहिए।
कूड़ेदान का गलत स्थान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कूड़ेदान रसोई घर या घर के मुख्य द्वार के पास रखा गया है, तो यह आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है । इसके साथ ही मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं साथ ही घर में धन से संबंधित परेशानियां उत्पन्न होती हैं। शास्त्रो के अनुसार कूड़ेदान को कभी भी दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए।
भारी वस्तुएं
यदि आप उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में भारी वस्तुएं जैसे अलमारी, सोफा या बड़ा फर्नीचर रखते हैं तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। यह दिशा ज्ञान, स्वास्थ्य और समृद्धि से जुड़ी होती है, इसलिए शास्त्रो के अनुसार वहां भारी सामान रखना वर्जित माना गया है।
नीला रंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अधिक नीला रंग दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। यह दिशा अग्नि तत्व की मानी जाती है और नीला रंग इसका विरोधी होता है। इस कारण घर की सकारात्मक ऊर्जा में बाधा आती है।
उत्तर-पूर्व में शौचालय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर की उत्तर-पूर्व दिशा में टॉयलेट बना है तो यह दिशा जो कि सबसे पवित्र मानी जाती है वह दूषित हो जाती है। इससे न केवल आर्थिक संकट उत्पन्न होता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रभावित होती है और जीवन में कई समस्याएं आने लगती हैं।
टपकते या टूटे हुए नल
अगर आपके घर में नल से लगातार पानी टपकता है या नल टूटे हुए हैं तो यह आर्थिक अस्थिरता की ओर इशारा करता है। यह संकेत देता है कि धन आपकी पकड़ से फिसल रहा है। यह स्थिति धन हानि और खर्चों में वृद्धि का कारण बन सकती है।
ये भी पढ़ें-घर को बुरी नजर से बचाएगा नींबू का ये नुस्खा, जाएगा दुर्भाग्य और लाएगा सौभाग्य!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
3 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
5 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
6 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
8 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines