2026 Ki Holi Kab Hai: खबर है कि होली फेस्टिवल पर घर जाने के लिए यूपी-बिहार के रूट की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं. जी हां, होली त्योहार का क्रेज कुछ ऐसा ही हैं, जब हर साल होली के समय घर जाने के लिए कंफर्म टिकट की मारामारी होती है. आइए जानते हैं, रंग-गुलाल और गुझिया का यह त्योहार साल 2026 में कब है, इसकी सही डेट क्या है, ताकि आप अभी से इसकी छुट्टियों की प्लानिंग कर सकें और ट्रेन और फ्लाइट की टिकट बुक कर सकें?
होलिका दहन 2026 कब है?
होली एक दो-दिवसीय त्योहार है, जिसकी शुरुआत होलिका दहन से होती है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. परंपरा के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित मुहूर्त में किया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च को है और इस दिन प्रदोष काल में होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Shani Favourite Rashi: इन 3 राशियों पर रहती है शनि की विशेष कृपा, संघर्ष के बाद मिलती है बड़ी सफलता
कब है 2026 की होली?
होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है, जिसे रंग वाली होली भी कहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 की होली मार्च 4, 2026 (बुधवार) को है. पूरे भारत के परिदृश्य की बात करें, तो होली दीपावली के बाद हिन्दुओं का दूसरा सबसे मुख्य त्यौहार है. लेकिन यदि केवल यूपी और बिहार की बात करें, तो यह छठ पर्व के बाद सबसे बड़ा त्योहार है, जिसमें एन्जॉय करने के लिए लोग घर जरूर जाना चाहते हैं.
क्यों मनाते हैं होली?
होली का त्यौहार हिंदू पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. इसे मुख्य रूप से प्रह्लाद और होलिका की कहानी की याद में मनाया जाता है. इस कहानी में बुराई पर अच्छाई की जीत होती है. इसके साथ ही, होली भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को भी याद दिलाती है. इस दिन लोग रंग और उल्लास के साथ खुशियां मनाते हैं. इसलिए होली को बुराई पर अच्छाई और प्रेम की जीत के रूप में मनाया जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
11 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
17 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines