Last Rites Rules: मृत्यु के बाद शव के अंतिम संस्कार के लिए कई परंपराओं को निभाया जाता है. हिंदू धर्म में शव को अग्निदाह किया जाता है यानी मृत शरीर से जला दिया जाता है. मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए कई रीति-रिवाजों को अपनाना होता है. श्मसान घाट में जाने को लेकर भी कई नियम हैं. हिंदू धर्म की परंपराओं के मुताबिक, श्मसान भूमि में कई लोगों का जाना वर्जित होता है इन लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होना चाहिए. चलिए जानते हैं कि, किन्हें अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होना चाहिए और इसके पीछे का धार्मिक कारण क्या होता है?
इन लोगों का अंतिम संस्कार में शामिल होना है वर्जित
छोटे बच्चे
अंतिम संस्कार में छोटे बच्चों को शामिल नहीं होना चाहिए. बच्चों की मानसिक स्थिति बहुत ही संवेदनशील होती है इस वजह से बच्चों को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया से दूर रखना चाहिए. उनके मन में भय और डर पैदा हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Shani Gochar: साल 2026 नहीं, 2027 में होगा शनि का राशि परिवर्तन, इन 5 राशि के लोग रहे सावधान
गर्भवती महिला
श्मसान घाट में अंतिम संस्कार में गर्भवती महिला शामिल नहीं हो सकती है. अगर कोई गर्भवती महिला अंतिम संस्कार में शामिल होती है तो नकारात्मक ऊर्जा का असर गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है. गर्भवती महिला को अंतिम संस्कार में नहीं जाना चाहिए.
मरणाशौच व्यक्ति
अगर किसी व्यक्ति के घर में किसी की मृत्यु हुई है और अभी निश्चित समय नहीं हुआ है तो इस स्थिति को मरणाशौच कहते हैं. ऐसी स्थिति में व्यक्ति किसी अन्य के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकता है. ऐसा नियम इसलिए है जिससे दोनों आत्माओं की शांति में कोई विघ्न न आएं.
बीमार व्यक्ति
अगर कोई बीमार और कमजोर है तो उसे अंतिम संस्कार में नहीं जाना चाहिए. वहां के वातावरण का बीमार व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. अंतिम संस्कार में शामिल होने वाला व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
17 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
18 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
19 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines