Hindu Kitchen Beliefs: हिंदू परंपरा में रसोई घर को केवल खाना बनाने की जगह नहीं माना जाता. इसे घर की ऊर्जा का केंद्र कहा गया है. यहीं से पूरे परिवार को शक्ति मिलती है. किचन में सकारात्मकता हो तो घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. वहीं छोटी सी लापरवाही भी नकारात्मक असर डाल सकती है.
किचन में कई तरह के बर्तन होते हैं, लेकिन रोटी रखने का बर्तन बहुत खास माना गया है. मान्यता है कि यह बर्तन कभी भी पूरी तरह खाली नहीं रहना चाहिए. इसमें कम से कम एक या दो रोटी होना शुभ माना जाता है. यह बर्तन केवल धोने और सूखने के समय ही खाली रहे तो अच्छा माना गया है. आइए जानते हैं, रोटी रखने के बर्तन को खाली क्यों नहीं रखना चाहिए?
खाली बर्तन को क्यों जोड़ा जाता है दुर्भाग्य से
वास्तु और परंपराओं के अनुसार किचन को देवी अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है. कहा जाता है कि जब अन्न का सम्मान नहीं होता, तो देवी की कृपा भी कम हो जाती है. रोटी के बर्तन का बार बार खाली रहना अन्न की कमी और असंतुलन का संकेत माना जाता है. इसी कारण इसे दुर्भाग्य से जोड़ दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: तर्जनी उंगली की ‘शेप’ और ‘साइज’ देती है अहम संकेत, खोलती है स्वभाव, ज्ञान और धन का राज
देवी लक्ष्मी और अन्न का संबंध
मान्यताओं में देवी लक्ष्मी और अन्न का गहरा संबंध बताया गया है. जिन घरों में अन्न का आदर होता है, वहां धन और सुख बना रहता है. यदि रोटी रखने का बर्तन लंबे समय तक खाली रहता है, तो इसे आर्थिक परेशानी और आय में कमी का संकेत माना जाता है.
रोटी न हो तो करें ये उपाय
यदि किसी कारण से घर में रोटी समाप्त हो जाए, तो बर्तन को खाली न रखें. इसमें थोड़े से चावल रख सकते हैं. चावल को शुभ अन्न माना गया है. पूजा, व्रत और मांगलिक कार्यों में भी इसका उपयोग होता है. इससे बर्तन की शुभता बनी रहती है.
ये डब्बे भी न रहें खाली
वास्तु के अनुसार किचन में नमक, तेल, आटा और चावल के डब्बे भी पूरी तरह खाली नहीं होने चाहिए. नमक को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना गया है. आटा और चावल घर की समृद्धि के प्रतीक हैं. तेल भोजन की पूर्णता को दर्शाता है.
किचन में रखें ये छोटी सावधानियां
किचन को हमेशा साफ रखें. जूठे बर्तन रात भर न छोड़ें. गैस चूल्हे को रोज साफ करें. टूटी या जली रोटियां फेंकने से बचें. अन्न का सम्मान करें और जरूरत से ज्यादा बर्बादी न करें. आपको बता दें कि ये मान्यताएं हमारी परंपराओं से जुड़ी हैं. थोड़ी सी सावधानी और सम्मान से किचन की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इससे घर में बरकत, शांति और संतुलन बना रहता है.
यह भी पढ़ें: Shani Mahadasha Ke Upay: यदि लक्षण दिखता है ऐसा, तो आप पर है शनि महादशा; जानें शनिदेव को खुश करने के 15 उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 mins agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
20 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
21 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines