हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hindu Dharma: पिता के जीवित रहते पुत्र के लिए ये काम 5 करना है वर्जित, जानें क्या कहता है शास्त्र

Hindu Dharma: हिन्दू धर्म में पिता का सम्मान और परिवार की व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है. शास्त्रों में पिता के जीवित रहते पुत्र के लिए 5 काम वर्जित बताए गए हैं. क्या आप जानते हैं, ऐसे 5 काम कौन-से हैं और क्यों इन्हें करना सही नहीं माना जाता है? जानिए विस्तार से…

विज्ञापन

Hindu Dharma: हिन्दू धर्म में परिवार और पिता का स्थान बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. शास्त्रों में जीवन के हर पहलू के लिए नियम दिए गए हैं. खासकर पुत्र के लिए पिता के सम्मान और सामाजिक व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक माना गया है. मनु स्मृति और गरुड़ पुराण जैसे धर्मग्रंथों में स्पष्ट निर्देश हैं कि पिता के जीवित रहते कुछ काम पुत्र को नहीं करने चाहिए. यह केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी उचित है. आइए जानते हैं, शास्त्रों में पिता के जीवित रहते पुत्र के लिए कौन-सी 5 काम करना है कार्य वर्जित बताया गया है?

तर्पण और पिंडदान न करना

पिता के रहते पुत्र को पूर्वजों का तर्पण या पिंडदान स्वयं नहीं करना चाहिए. इस कर्म का पहला अधिकार पिता का होता है. अगर पुत्र यह काम कर देता है तो परंपरा और समाज के नियमों का उल्लंघन माना जाता है. पितृकर्म में अनुशासन बनाए रखना परिवार की शांति और सम्मान के लिए जरूरी है.

पिता का स्थान न लेना

घर के मुखिया या यज्ञ, पूजा आदि के मुख्य कर्म पिता ही करते हैं. पुत्र को पिता के रहते इन कर्मों का नेतृत्व नहीं करना चाहिए. ऐसा करना न केवल धार्मिक दृष्टि से गलत है बल्कि पारिवारिक व्यवस्था में भी अव्यवस्था पैदा कर सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य से जानें अपनी परेशानियां किससे शेयर नहीं करनी चाहिए, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मूंछ नहीं कटवाना

पुराने समय में पुत्र अपने जीवनकाल में केवल पिता के निधन के बाद ही मूंछ कटवाता था. मूंछ पिता और पुत्र के बीच सम्मान का प्रतीक मानी जाती थी. इसलिए पिता के रहते पुत्र को अपनी मूंछ कटवाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

दान में अपना नाम न लिखवाना

पिता के रहते यदि पुत्र कोई दान करता है तो उसे पिता के नाम पर करना चाहिए. स्वयं के नाम पर दान करना उचित नहीं माना जाता. यह नियम परिवार में आदर और सामाजिक सम्मान बनाए रखने के लिए है.

कार्यक्रम में अपना नाम आगे न लिखें

किसी भी अवसर या कार्यक्रम में पिता के रहते पुत्र का नाम पहले नहीं लिखा जाना चाहिए. सबसे पहले पिता का नाम आए और उसके बाद पुत्र का. इससे परिवार में सामंजस्य और परंपरा का पालन होता है.

विज्ञापन

आपको बता दें, आज हजारों वर्षों से हिन्दू धर्म में ये नियम केवल रस्म-रिवाज नहीं बल्कि परिवार में सम्मान, अनुशासन और संतुलन बनाए रखने के लिए हैं. छोटे-छोटे नियम पालन करने से जीवन में आदर और सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2026: इस बार मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाना बन सकती है परेशानी की वजह, जानिए शास्त्रीय कारण

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola