Havan ke Fayde: हिंदू धर्म में हवन करना बेहद शुभ माना जाता है. हवन करने से कई लाभ मिलते हैं. हवन के दौरान अग्नि में सामग्री की आहूति दी जाती है. हवन करने के लिए हवन कुंड में आम की लकड़ियां और कपूर से अग्नि प्रज्वलित कर मंत्रों का जाप किया जाता है. इसके बाद घी, तिल, जौ, चावल आदि सामग्री को स्वाहा बोलकर अग्नि में आहुति किया जाता है.
हवन करने के धार्मिक फायदे
हवन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आपके ऊपर सदा आशीर्वाद बना रहता है. इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है. हवन करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है और सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं. हवन करने से आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है. इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है.
हवन करने के वैज्ञानिक लाभ
धार्मिक दृष्टि से ही नहीं. वैज्ञानिक दृष्टि से भी हवन करना लाभकारी होता है. वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो पूजा-अनुष्ठानों में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री कई प्रकार से फायदेमंद होती है. यहीं कारण है कि, हवन को वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. मंत्रों की ध्वनि से और हवन की सुगंध से तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Sign: पंचमहापुरुष योग से इन 5 राशियों का चमकेगाा भाग्य, करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की
हवन से निकलने वाले धुएं के फायदे
हवन से निकलने वाले धुएं से वातावरण शुद्ध होता है. कई शोधों में इसकी पुष्टी की गई है. राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के एक शोध के मुताबिक, हवन से जो धुआं निकलता है उससे वातावरण के हानिकारक जीवाणु 90 प्रतिशत से अधिक नष्ट हो जाते हैं. वातावरण के शुद्ध होने से बीमारियों का खतरा कम होता है.
वायु शुद्धि के साथ ही एंटीबैक्टीरियल प्रभाव भी होते हैं. हवन सामग्री और आम की लकड़ी जलाने से निकलने वाला धुआं अच्छा होता है. हवन करने से मानसिक शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है. इस तरह से हवन आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है.
हवन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
हवन पूजन के दौरान साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. आप हवन कुंड को हमेशा उत्तर दिशा में रखें. हवन के समय मंत्रोच्चार के साथ स्वाहा बोलने पर ही सामग्री की आहुति दें. हवन पूर्ण श्रद्धा और एकाग्रता के साथ करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: जीवन में सुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें श्री पितृ चालीसा का पाठ, यहां पढ़ें लिरिक्स
33 mins agoKaalchakra: कैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 hr agoChhath Puja 2026 Date: कब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, यहां जानिए सही तारीख
2 hrs agoIndira Ekadashi 2026: 6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
5 hrs agoSharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
18 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
1 day agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
1 day agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
1 day agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines