Half Moon on Nails: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर से जुड़े छोटे-बड़े निशानों से उसके बारे में जान सकते हैं. कई लोगों को नाखून पर सफेद निशान होते हैं सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक इन निशानों का अलग-अलग अर्थ होता है. नाखूनों के ऊपर आधे चांद जैसा निशान होना कई अच्छे-बुरे संकेत देता है. हर उंगली पर इस निशान का अलग मतलब होता है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जानते हैं किस उंगली के नाखून पर चांद के निशान होने का क्या अर्थ होता है?
अंगूठे पर निशान
अंगूठे पर चांद का निशान होना बहुत ही शुभ माना जाता है. किसी व्यक्ति के अंगूठे के नाखून के ऊपर चांद का निशान है तो यह भाग्य को दर्शाता है. यह लोग जीवन में तरक्की करते हैं और इनका जीवन खुशहाल होता है.
छोटी उंगली पर निशान
हाथ की सबसे छोटी उंगली को कनिष्ठा उंगली कहते हैं. अगर किसी की कनिष्ठ पर आधे चांद का निशान होता है तो यह जीवन में लाभ मिलने को दर्शाता है. इन लोगों को व्यापार में लाभ मिलता है. यह जीवन में धनलाभ की ओर इशारा करता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: गुस्सैल होती है इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, करियर में होती है सफल, जानें इनकी खासियत
मध्यमा उंगली पर निशान
हाथ की बीच वाली उंगली के नाखून पर चांद का निशान होना धनलाभ का संकेत होता है. यह दर्शाता है कि, आपको मशीनों से जुड़े कामों में फायदा होगा. अगर किसी की मध्यमा उंगली पर चांद का निशान हो तो यह शुभ समाचार मिलने का संकेत हो सकता है.
तर्जनी उंगली पर निशान
अंगूठे के बराबर वाली उंगली को तर्जनी कहते हैं. इस उंगली के नाखून के ऊपर चांद का निशान होता है तो यह शुभ माना जाता है. तर्जनी पर चांद के निशान का मतलब है आपको नौकरी में सफलता मिलने वाली है. आपके लिए यह अच्छा साबित होता है.
अनामिका उंगली पर निशान
छोटी उंगली और बीच वाली उंगली के मध्य में मौजूद उंगली को अनामिका उंगली कहते हैं. इसे रिंग फिंगर भी कहते हैं, रिंग फिंगर के नाखून पर आधा चांद बना होना जीवन में सुख-समृद्धि आने की ओर इशारा करता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
6 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
10 hrs agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
11 hrs agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
13 hrs agoधनतेरस पर घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
13 hrs agoकल या परसों, कब है छोटी दिवाली? नोट कर लें नरक चतुर्दशी की तारीख
15 hrs agoआज है धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
16 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines