Hair Wash Rules By astrology: कहा जाता है कि हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। इसलिए सनातन धर्म में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं। इनके द्वारा किए गए कार्यों का असर घर के मालिक या मुखिया पर पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पति की लंबी उम्र या तरक्की के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय भी करती हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से पति की तरक्की के मार्ग खुलने लगते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि पति के तरक्की के लिए महिलाएं कौन-कौन से उपाय कर सकती हैं।
अमावस्या के दिन न धोएं बाल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को गलती से भी अमावस्या के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। मान्यता है कि अमावस्या के दिन बाल धोने से पितृ दोष लगता है। साथ ही पति के बरकत में बाधा उत्पन्न होती है। इसलिए महिलाएं अमावस्या के दिन भूलकर भी बाल नहीं धोएं।
एकादशी के दिन बाल धोने चाहिए या नहीं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एकादशी के दिन सुहागिन महिलाओं को भूलकर भी बाल नहीं धोने चाहिए। मान्यता है कि एकादशी के दिन बाल धोने से सारे व्रत का फल निष्फल हो जाता है। साथ ही पति के तरक्की में बाधा आने लगती है।
सप्ताह के इस दिन न धोएं बाल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाएं गुरुवार, मंगलवार और शनिवार के दिन भूलकर भी बाल नहीं धोएं। मान्यता है कि इन दिनों बाल धोने से माता लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती है।
सूर्यास्त के बाद भूलकर न धोएं बाल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिलाओं को सूर्यास्त के बाद बाल नहीं धोने चाहिए। मान्यता है यदि सूर्यास्त के बाद बाल धोती है तो घर में क्लेश के साथ कई तरह की बीमारियां भी आने लगती हैं। साथ ही घर में धन का नाश होने लगता है।
पति के बाहर जाने के बाद बाल नहीं धोने चाहिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि पति घर से बाहर जाता है तो जाने के तुरंत बाद सुहागिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। मान्यता है कि पति के जाने के बाद बाल धोने से नौकरी और शुभ कार्यों में बाधा आने लगती है।
संबंध बनाने के बाद जरूर धोएं बाल
धार्मिक दृष्टि से पति से संबंध बनाने के बाद बाल जरूर धोएं। उसके बाद ही कोई शुभ कार्य करें या पूजा पाठ करें। मान्यता है कि महिलाएं संबंध बनाने के बाद बिना बाल धोए पूजा-पाठ करती हैं तो पूजा का फल नहीं मिलता है। साथ ही अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
पीरियड्स के पांचवें दिन बाल धोएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को पीरियड्स के पांचवे दिन बाल धोकर ही पूजा-पाठ करनी चाहिए। मान्यता है कि बिना बाल धोएं पूजा-पाठ करती हैं तो इससे देवी-देवता नाराज हो जाते हैं। साथ ही घर में अशांति फैलती हैं।
यह भी पढ़ें- लाल किताब से जानें कुंडली में कैसे होती है बुध की स्थिति खराब, ये हैं असरदार उपाय
यह भी पढ़ें- कुंभ में शनि देव 139 तक चलेंगे उलटी चाल, 3 राशियों का जीवन हो जाएगा खुशहाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Kaalchakra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से समझें पितरों के इशारे
44 mins agoPitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
1 hr agoShardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
3 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
19 hrs agoPitru Paksha 2026: जीवन में सुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें श्री पितृ चालीसा का पाठ, यहां पढ़ें लिरिक्स
21 hrs agoKaalchakra: कैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
23 hrs agoChhath Puja 2026 Date: कब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, यहां जानिए सही तारीख
23 hrs agoIndira Ekadashi 2026: 6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoSharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines