Hair on Fingers: भारत की सामुद्रिक शास्त्र विद्या एक ऐसा प्राचीन ज्ञान है, जो हमारे शरीर की संरचना और विशेषताओं से भविष्य, स्वभाव और भाग्य का संकेत देता है। इनमें उंगलियों पर बाल होना भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है। आइए जानते हैं और समझते हैं कि उंगलियों पर बाल होने के क्या गहरे मायने और रहस्य हैं?
स्वभाव का आईना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, उंगलियों पर बाल हमारे स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। दरअसल में यह किसी व्यक्ति के स्वभाव का आईना साबित होता है:
- कम या न के बराबर बाल: जिनकी उंगलियों पर कम बाल होते हैं, ऐसे लोग शांत, सौम्य और सहनशील स्वभाव के होते हैं। विवादों से बचते हैं और हर बात को सोच-समझकर करते हैं।
- मध्यम मात्रा में बाल: ये लोग संतुलित सोच वाले होते हैं, भावनाओं और तर्क में संतुलन बनाए रखते हैं। ऐसे लोग समझदार और व्यवहारिक होते हैं।
- घने और मोटे बाल: ये लोग जिद्दी, आत्मविश्वासी और कभी-कभी गुस्सैल भी हो सकते हैं। निर्णय पर अडिग रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Hair on Ears: अजीब लेकिन अहम संकेत है कान पर बाल का उगना, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
सम्मान और पहचान का संबंध
कुछ खास उंगलियों पर बाल होना सामाजिक सम्मान से भी जुड़ा होता है:
- शनि और सूर्य पर्वत पर बाल: ऐसे व्यक्ति समाज में पहचान और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। ये स्थान मध्यमा और अनामिका उंगली के नीचे होते हैं।
- तर्जनी पर बाल: इन उंगली पर बाल होना शिक्षा और सलाह देने वाले क्षेत्र में सफलता और आदर मिलता है।
- अनामिका पर बाल: यहां बाल होना कला, संगीत, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि दिलाता है।
स्वास्थ्य का संकेतक
केवल सामुद्रिक शास्त्र नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी उंगलियों पर बालों की उपस्थिति का संबंध स्वास्थ्य से जोड़ा जाता है:
- घने बाल: ऊर्जा से भरपूर, मजबूत शरीर और बेहतर प्रतिरोधक क्षमता का संकेत देते हैं।
- कम बाल: अधिक संवेदनशील और नाजुक स्वास्थ्य वाले माने जाते हैं।
- महिलाओं में अधिक बाल: आपको बता दें कि यह हार्मोनल असंतुलन की संभावना को जताता है, जिसे मेडिकल जांच से स्पष्ट किया जा सकता है।
भाग्य की दशा और दिशा
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, उंगलियों पर बाल होने से भाग्य में भी बदलाव आता है। आइए जानते हैं, कैसे आता है या बदलाव?
- मध्यमा उंगली पर बाल: यह उंगली शनि पर्वत की प्रतिनिधि है। इस पर बाल होने वाले लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य की ओर बढ़ने वाले होते हैं। धीरे-धीरे भाग्य उनका साथ देता है।
- अंगूठे पर बाल: इस उंगली को मजबूत इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि ये लोग अपने भाग्य को खुद गढ़ते हैं।
- कनिष्ठा पर बाल: यह उंगली बुध पर्वत की प्रतिनिधि है। इसपे बाल होने वाले लोग चतुर, संवाद-कुशल और व्यावसायिक रूप से तेज़ होते हैं। इन्हें व्यापार या मीडिया सफलता मिल सकती है।
हो जाएं सावधान!
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, उंगलियों पर बाल होना हमेशा अच्छा ही नहीं होता है। इस शास्त्र के मुताबिक, यदि उंगलियों पर बाल बहुत अधिक और अव्यवस्थित हों, तो यह व्यक्ति के जिद्दी स्वभाव और जीवन में संघर्ष की ओर भी इशारा कर सकता है। माना जाता है कि ऐसे लोग अक्सर दूसरों से मतभेद में रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Gold Ring: सावधान! क्या आप भी इस उंगली में पहनते हैं सोने की अंगूठी? आज ही उतारें, वरना…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
15 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
17 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
19 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
23 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines