Gold Ramayana In Surat (भूपेंद्रसिंह ठाकुर): देशभर में भगवान श्री राम के जन्म को भक्तों द्वारा बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है लेकिन रामनवमी का पर्व सूरत के लोगों के लिए एक और वजह से विशेष है। इस दिन राम भक्तों को सोने की रामायण देखने को मिलती है। यह स्वर्ण रामायण भक्तों के दर्शन के लिए सालभर में महज एक दिन ही रखी जाती है। गुजरात के सूरत में 19 किलो सोने की एक दुर्लभ रामायण है, जिसके साल में सिर्फ एक दिन रामनवमी को दर्शन करवाए जाते हैं।
कितने तोले की है सोने की रामायण
आपको बता दें कि इसपर सोने की स्याही से लिखा हुआ है। अगर आप इस स्वर्ण रामायण को दूसरी बार देखना चाहते हैं, तो आपको एक साल का इंतजार करना होगा। 530 पन्नों की सोने की रामायण 222 तोला सोने की स्याही से लिखी गई है, जिसका वजन 19 किलो है। इसको 10 किलो चांदी, चार हजार हीरे, माणिक, पन्ना और नीलम से सजाया गया है और इसकी कीमत करोड़ों में है।
लिखने में लगा कितना समय?
दरअसल, स्वर्ण रामायण के मुख्य पन्ने पर एक तोला सोने से भगवान शिव और आधा तोला सोने से हनुमान जी की आकृति बनाई गई है। राम भक्त राम भाई ने साल 1981 में इस स्वर्ण रामायण को विशेष पुष्य नक्षत्र में लिखा था। यह रामायण कुल 9 महीने और 9 घंटे में लिखी गई, जिसे लिखने का काम 12 लोगों ने मिलकर किया। राम के जीवन को 530 पन्नों में दर्शाया गया है। इस रामायण में श्रीराम के नाम को 5 करोड़ बार लिखा गया है।
जर्मनी से मंगवाए गए खास पन्ने
आपको बता दें कि इस रामायण को लिखने के लिए पेज जर्मनी से मंगवाए गए थे। यहां तक कि इसे पानी से धोने पर भी इस पर कोई असर नहीं होता है। जर्मनी का यह कागज इतना सफेद होता है कि इसे हाथ से छूने पर भी इस पर कोई दाग नहीं लगता। दर्शन के बाद इसे बैंक में रख दिया जाता है। सूरत के भेस्तान इलाके के रामकुंज में रहने वाले दंपत्ति राजेश कुमार भक्त और इंदिराबेन भक्त उनके दादा राम भक्त के स्वर्गवास के बाद इस स्वर्णिम रामायण को इन दिनों सहेज कर रख रहे हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
14 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
16 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
17 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
22 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines