Dussehra 2025 Date & Shubh Muhurat: सनातन धर्म के लोगों के लिए दशहरे के पर्व का खास महत्व है, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में भगवान श्री राम ने आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को रावण का वध करके माता सीता को बचाया था, जिसके बाद से हर साल इस तिथि पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर दशहरा का पर्व मनाया जाने लगा. इस दिन लोग भगवान राम की पूजा करने के बाद रावण दहन करते हैं. हालांकि, रावण के साथ उनके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकरण का भी पुतला जलाया जाता है.
इसके अलावा इस तिथि पर आदिशक्ति मां दुर्गा ने महिषासुर दानव का वध भी किया था, जिस कारण इस दिन दुर्गा विसर्जन करके शारदीय नवरात्रि पर्व का समापन किया जाता है. हालांकि, देश के कई राज्यों में इस दिन बहनों द्वारा भाई का टीका और उनके कान पर जौ लगाने की भी परंपरा है. चलिए जानते हैं इसी परंपरा के बारे में.
दशहरा पर टीका करने का महत्व
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घर में एक गमले में जौ बोए जाते हैं, जिनमें 9 दिनों तक नियमित रूप से जल दिया जाता है. 10वें दिन यानी दशहरा के दिन शुभ मुहूर्त में जौ को काटा जाता है और किसी शुद्ध थाली में रखा जाता है. फिर गमले में पानी और सिक्के डाले जाते हैं. अब शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और सीधे कान पर तीन या पांच जौ लगाती हैं. साथ ही भाई को मीठा खिलाती हैं, जिसके बदले में भाई अपनी बहन को मिठाई खिलाते हैं और उन्हें गिफ्ट देते हैं.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जौ को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है, जिसे बहन द्वारा कान पर धारण करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. सााथ ही ये परंपरा समाज में एकता और भाई-बहन के बीच के प्रेम को बढ़ाती है. इसके अलावा कुछ लोग इस दिन अपने औजार, वाहन, किताबें और नई वस्तुएं आदि अस्त्र-शस्त्र की पूजा करते हैं, जो शक्ति और ज्ञान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज से शुरू हुए 3 राशियों के अच्छे दिन, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 29 सितंबर का दिन?
2025 में दशहरा कब है?
द्रिक पंचांग के मुताबिक, इस बार 1 अक्टूबर 2025 की शाम 07:01 से आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ होगा, जिसका समापन 2 अक्टूबर की शाम 07:10 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 2 अक्टूबर 2025, वार गुरुवार को दशहरा मनाया जाएगा.
दशहरा के दिन के शुभ मुहूर्त
- भाई का तिलक करने का शुभ मुहूर्त- दोपहर में 01:40 से 04:03 मिनट तक
- भाई का तिलक करने का विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:28 से 03:16 मिनट तक
- रावण दहन का शुभ मुहूर्त- शाम 06:05 से लेकर देर रात तक
ये भी पढ़ें- Video: दशहरा पर की गई इन 5 गलतियों से जीवनभर रहेंगे परेशान, जानें क्या करें और क्या नहीं?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
25 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 hr agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
3 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
19 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
20 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
23 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines