Vastu Niyam For Christmas Tree: देश-विदेश में धूमधाम से क्रिसमस का फेस्टिवल मनाया जाता है. हालांकि, क्रिसमस का फेस्टिवल क्रिसमस ट्री के बिना अधूरा है. लोग इस दिन क्रिसमस ट्री को लाइटों, रंगीन बॉल, माला और स्टार आदि से सजाते हैं. हालांकि, वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि क्रिसमस ट्री केवल क्रिसमस पर ही नहीं किसी भी दिन घर में लाना शुभ होता है. इससे न सिर्फ वास्तु दोष दूर होता है, बल्कि कई समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है. चलिए अब जानते हैं घर में कहां और किस दिशा में क्रिसमस ट्री रखना शुभ होता है.
घर में क्रिसमस ट्री कहां रखना चाहिए? (Christmas Tree Best Direction As Per Vastu)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के लिविंग रूम में क्रिसमस ट्री को रखना सबसे ज्यादा शुभ होता है. लिविंग रूम की दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में ट्री को रखने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही गृह क्लेश और धन की कमी से मुक्ति मिलती है.
क्रिसमस ट्री कहां नहीं रखना चाहिए? (Christmas Tree Ghar Mai Kha Nhi Rakhna Chahiye)
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि क्रिसमस ट्री को बेडरूम, किचन और किसी बंद कमरे में नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा गेट के पास भी क्रिसमस ट्री को रखना अशुभ होता है.
क्रिसमस ट्री किन चीजों से सजाना है शुभ?
क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए लाल और पीले रंग की लाइट्स का इस्तेमाल करना शुभ होता है. इसके अलावा ट्री पर लाल रिबन में तीन सिक्के बांधकर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है. साथ ही धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
किस दिन घर में क्रिसमस ट्री लाना चाहिए?
वास्तु के अनुसार, किसी भी दिन घर में क्रिसमस ट्री को खरीदकर लाया जा सकता है. वहीं, अगर आप क्रिसमस के फेस्टिवल के लिए ट्री को खरीद रहे हैं तो उसके लिए नवंबर के अंत या दिसंबर के शुरुआत दिन शुभ हैं.
ये भी पढ़ें- Aries Arthik Yearly Horoscope 2026: नए साल में मेष राशि वालों को लाभ होगा या रहेगी पैसों की कमी? जानें आर्थिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
11 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
17 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines