Choti Diwali 2025 kab Hai: हिंदुओं के लिए दिवाली के पर्व का खास महत्व है, जिसे भारत के सबसे महत्वपूर्ण और बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है. ये एक ऐसा त्यौहार है, जिसे बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों और दीपों से सजाते हैं. साथ ही मां लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्ति घर में स्थापित करते हैं.
दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है, जिसे काली चौदस, भूत चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से जाना जाता है. हालांकि, कुछ लोग काली चौदस को ही नरक चतुर्दशी समझते हैं, लेकिन ये दोनों अलग हैं. नरक चतुर्दशी से एक दिन पहले काली चौदस मनाई जाती है. चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन छोटी दिवाली यानी काली चौदस मनाई जाएगी. साथ ही आपको यमदीप जलाने के महत्व और मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.
छोटी दिवाली 2025 में कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है. इस बार 19 अक्टूबर की दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से लेकर 20 अक्टूबर 2025 की दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी. उदया तिथि के आधार पर इस बार 19 अक्टूबर 2025, वार रविवार को छोटी दिवाली मनाई जाएगी, जबकि 20 अक्टूबर को दिवाली के साथ नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- दिवाली क्यों मनाते हैं? जानें कारण और लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त
छोटी दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त
छोटी दिवाली के दिन यानी 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से लेकर 20 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 50 मिनट तक देवी-देवताओं की पूजा और यमदीप का शुभ मुहूर्त है. छोटी दिवाली के दिन लोग अपने घर को साफ करते हैं और शुभ मुहूर्त में देवी-देवताओं के सामने दीपक जलाते हैं. इस दिन भगवान गणेश और धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है. साथ ही पटाखे फोड़े जाते हैं.
छोटी दिवाली पर यम दीप जलाने का महत्व
छोटी दिवाली पर यमराज के नाम पर घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए. इस दीपक को यमदीप कहते हैं, जिसे जलाने से अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है.
दिवाली 2025 का कैलेंडर
- 18 अक्टूबर 2025, वार शनिवार- धनतेरस
- 19 अक्टूबर 2025, वार रविवार- छोटी दिवाली (काली चौदस)
- 20 अक्टूबर 2025, वार सोमवार- दिवाली और नरक चतुर्दशी
- 21 अक्टूबर 2025, वार मंगलवार- दिवाली स्नान
- 22 अक्टूबर 2025, वार बुधवार- गोवर्धन पूजा
- 23 अक्टूबर 2025, वार गुरुवार- भाई दूज
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: अक्टूबर में शुक्र दिलाएगा 3 राशियों को सफलता, एक या दो नहीं 4 बार बदलेगी चाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines