Banke Bihari Mandir: मथुरा जिले के वृंदावन धाम में बिहारीपुरा में स्थित बांके बिहारी मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है. यह प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. बांके बिहारी मंदिर में हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है. बांके बिहारी मंदिर में भक्त दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं. इस मंदिर में भगवान के दर्शन के दौरान एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है. बांके बिहारी जी के दर्शन के दौरान उनकी प्रतिमा पर हर दो मिनट में पर्दा किया जाता है. इस परंपरा के पीछे के रहस्य के बारे में कम ही लोग जानते हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.
क्यों किया जाता है प्रतिमा के सामने पर्दा?
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान प्रतिमा के सामने बार-बार पर्दा क्यों किया जाता है इसको लेकर सभी लोगों के मन में सवाल है. दरअसल, ऐसा माना जाता है कि, बांके बिहारी मंदिर में प्रतिमा इतनी मनमोहक है कि भक्त प्रतिमा पर से अपनी नजर नहीं हटा पाते हैं. जो इस प्रतिमा को देखता है वह इसमें खो जाता है. इसी को लेकर एक पुरानी मान्यता है जिस वजह से बांके बिहारी जी की प्रतिमा पर पर्दा किया जाता है.
ये भी पढ़ें – Paush Amavasya 2025: 18 या 19 दिसंबर कब है पौष अमावस्या? जानें सटीक तारीख, महत्व और व्रत के फायदे
क्या है इसके लेकर इतिहास और धार्मिक मान्यता?
एक कथा के अनुसार, मंदिर में करीब 400 साल पहले एक बूढ़ी महिला दर्शन के लिए आई. वह मंदिर में बैठकर भजन कर रही थी. उसकी कोई संतान नहीं थी और उसे चिंता थी वह अपनी संपत्ति किसको सौंपेगी. एक बार महिला घंटों तक बांके बिहारी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठ देखती रही. उसे ख्याल आया कि, बांके बिहारी जी को अपना पुत्र बनाकर सारी संपत्ति उन्हें दे सकती है.
इस विचार के बाद वह वहां से जाने लगी. इसके बाद चमत्कार हुआ. बांके बिहारी जी की प्रतिमा अपने स्थान को छोड़कर उस महिला के पीछे जाने लगी. बांके बिहारी जी बूढ़ी महिला के भक्ति भाव से प्रसन्न हो गए थे. पुजारियों के काफी मनाने और समझाने पर प्रतिमा को वापस स्थान पर स्थापित किया गया. तभी से मंदिर में हर दो मिनट में प्रतिमा को पर्दा लगाया जाने लगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
15 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
18 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
2 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines