Gold in Feet: सोना यानी गोल्ड दुनिया की सबसे महंगी धातुओं में से एक है. महिलाओं को गोल्ड की ज्वेलरी पहनना बहुत ही पसंद होता है. सोने के हार, चूड़ियां और अंगूठी अक्सर महिलाएं पहनती हैं. पुरुष भी सोने से बनी चीजें पहनते हैं. लेकिन गोल्ड को शरीर के हर अंग में पहनना शुभ नहीं होता है. गोल्ड को पैरों में पहनना अशुभ माना जाता है. आपको भूलकर भी सोने को पैर में पहनने की गलती नहीं करनी चाहिए. यहीं वजह है कि, पैरों में चांदी की पायल और बिछिया पहने जाते हैं. सोने की धातु को पहनने के क्या नियम है और गलती करने पर क्या होता है और क्या उपाय करने चाहिए चलिए जानते हैं.
क्यों नहीं पहनना चाहिए पैरों में सोना?
सोने को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. सोने का सम्मान आपको देवी लक्ष्मी की तरह ही करना चाहिए. ऐसा करने पर घर में धन का आगमन बना रहता है. सोने को मां लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं इसी वजह से इसे पैरों में पहनने से बचें. वरना इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं.
क्या होता है पैरों में सोना पहनने से?
सोने को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. अगर आप पैरों में सोना धारण करते हैं तो इससे देवी-देवता नाराज होते हैं. पैरों में सोना धारण करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है और आपको धन हानि का सामना करना पड़ता है. जीवन में आर्थिक परेशानियां घेर लेती हैं.
ये भी पढ़ें – Year Ender 2025: इस साल कब-कब वक्री हुए ग्रह और कब हुए अस्त? जानें कितनी बार हुआ ग्रहों की चाल में बदलाव
सोने का ग्रह से संबंध
सोने का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है. देवगुरु बृहस्पति को सोने की धातु का स्वामि माना जाता है. सोना धारण करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. सोने को अगर आप कमर से नीचे यानी पैरों में धारण करते हैं तो देवगुरु बृहस्पति नाराज होते हैं. इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है.
गलती होने पर करें ये उपाय
अगर आप गलती से पैरों में सोना धारण कर लेते हैं तो इस गलती को सुधारना चाहिए और तुरंत उपाय करने चाहिए. पैरों में सोना पहनने से गुरु ग्रह का अशुभ प्रभाव मिल सकता है. ऐसे में गलती होने पर गुरु ग्रह की पूजा करें. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. पैरों से गोल्ड की चीजें निकालकर चांदी के बिछिया और पायल पहनें.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: दिसंबर में हो रहे ग्रह परिवर्तन मचाएंगे धमाल, चतुर्ग्रही योग से इन 5 राशियों के होंगे वारे-न्यारे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
11 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
12 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
14 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
15 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
17 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines