हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर ही खुलता है ये मंदिर, म्यूजियम से लाते हैं मूर्ति, दर्शन के लिए लगती है भीड़

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का पर्व सूर्य ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है. यह पर्व हर वर्ष 14 जनवरी के करीब मनाया जाता है. एक ऐसा मंदिर है जो मकर संक्राति के दिन ही खुलता है. इस मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगती है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Makar Sankranti 2026: मध्य प्रदेश के अजयगढ़ किले में एक मंदिर मौजूद है जो सिर्फ मकर संक्रांति के दिन ही खुलता है. अजयगढ़ के किले में स्थित इस मंदिर को अजयपाल बाबा के मंदिर के नाम से जानते हैं. यहां मौजूद इस मंदिर को मकर संक्रांति के अवसर पर खोला जाता है. इस मौके पर यहां मेला लगता है और लोग मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं. बता दें कि, अजयपाल बाबा को यहां के स्थानिय लोगों देवता के रूप में पूजते हैं. मकर संक्रांति पर मंदिर खुलने के मौके पर यहां हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ लगती है.

म्‍यूजियम से लाते हैं मूर्ति

अजयपाल बाबा के मंदिर में प्रतिमा को म्यूजियम से लेकर आते हैं. इस मंदिर में मकर संक्रांति के मौके पर अजयपाल बाबा की मूर्ति को रीवा के पुरात्तव संग्रहालय से लेकर आते हैं. इस मंदिर में प्रतिमा को स्थापित किया जाता है लोग दर्शन करते हैं. इसके बाद मकर संक्रांति के बाद इस प्रतिमा को वापस रीवा के पुरात्तव संग्रहालय में रख दिया जाता है. इस परंपरा के पीछे क्या वजह है इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar 2026: मंगल के गोचर से इन राशियों का बढ़ेगा गुडलक, निवेश से होगा लाभ और मिलेगी अच्छी नौकरी

देसी घी की रोटी का भोग

विज्ञापन

अजयपाल बाबा के दर्शन के लिए भक्त आसपास के गांव से पहुंचते हैं. यहां भारी संख्या में भीड़ जमा होती है. भक्त मंदिर के सामने मौजूद तालाब में स्नान करते हैं और अजयपाल बाबा को देसी घी की मोटी रोटी का भोग लगाते हैं. इसे रोट कहते हैं. अजयगढ़ का यह किला कई रहस्यों से भरा है. ऐसा माना जाता है कि, इस मंदिर में चंदेल राजाओं का खजाना आज भी मौजूद है. इसे कई बार खोजने की कोशिश की गई लेकिन आज तक कोई नहीं ढूंढ पाया है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola