Chandra Dev Ki Aarti Lyrics In Hindi: चंद्र ग्रह को मन, मानसिक स्थिति, वाणी, सुख, माता और भावनाओं का दाता माना जाता है, जिनकी पूजा चंद्र देव के रूप में भी की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर चंद्र देव की विशेष कृपा होती है या जिनकी कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत स्थिति में विराजमान होते हैं, उनके जीवन में सुख और समृद्धि का स्थायी वास होता है. व्यक्ति अपने अच्छे स्वभाव के बल पर लोगों का दिल जीतने में कामयाब होता है. इसके अलावा उसका अपनी माता से रिश्ता अच्छा रहता है.
यदि आप भी चंद्र देव को खुश करना चाहते हैं तो नियमित रूप से उनकी आरती करें. आप यहां पर चंद्र देव की आरती के सही लिरिक्स पढ़ सकते हैं.
चंद्र देव की आरती (Chandra Dev Ki Aarti)
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।
दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी।।
रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी।
दीन दयाल दयानिधि, भव बंधन हारी।।
जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे।
सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि।।
योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, संत करें सेवा।।
वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी।
प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी।।
शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी।
धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे।।
विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी।
सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।।
चंद्र देव की पूजा विधि (Chandra Dev Ki Puja Vidhi)
चंद्र देव की पूजा शाम के समय चंद्रमा को देखकर करनी चाहिए. पूजा के लिए एक कलश लें, जिसमें जल, कच्चा दूध, मिश्री, सफेद चंदन, सफेद फूल और चावल डालें. फिर चंद्र देव की ओर मुख करके उन्हें जल अर्पित करें. इस दौरान चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें. किसी शुद्ध जगह पर देसी घी का दीपक जलाएं और उनकी आरती करें. पूजा के बाद कुछ समय के लिए चंद्रमा की रोशनी में बैठें.
चंद्र देव के मंत्र (Chandra Dev Mantra)
- ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः
- ॐ सोम सोमाय नमः
- ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः
- ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।।
ये भी पढ़ें- Chandra Dev Chalisa | चंद्र देव चालीसा: जय जय स्वामी श्री जिन चंदा… Chandra Dev Chalisa In Hindi
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
17 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
2 days agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
6 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
11 days agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
11 days agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
16 days agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
26 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines