हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Neem Karoli Baba Chalisa: हर मनोकामना को पूर्ण करेगी नीम करोली बाबा की विनय चालीसा, पढ़ें इच्छापूर्ति मंत्र

Neem Karoli Baba Vinay Chalisa: नीम करोली बाबा 20 वीं सदी के महान संतों में से एक हैं. वह हनुमान जी के परम भक्त रहे हैं. बाबा के कई अनुयायी उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं. आपको इच्छापूर्ति के लिए बाबा नीम करोली के मंत्र और विनय चालीसा का पाठ करना चाहिए.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Neem Karoli Baba Vinay Chalisa Lyrics in Hindi: नीम करोली बाबा महान संतों में से एक हैं. उनका नैनीताल के पास कैंची धाम आश्रम स्थित है. भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं. नीम करोली बाबा के विचारों को अपनाने से आपका जीवन सुखी हो सकता है. नीम करोली बाबा के इच्छापूर्ति मंत्र के जाप करने और विनय चालीसा का पाठ करने से भक्तों को लाभ मिलता है. आप सुखमय जीवन और इच्छापूर्ति के लिए नीम करोली बाबा की विनय चालीसा का पाठ करें.

नीम करोली बाबा इच्छापूर्ति मंत्र (Neem Karoli Baba Icchapurti Mantra)

मैं हूं बुद्धि मलीन अति श्रद्धा भक्ति विहीन।
करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दिन।
कृपा सिंधु गुरूदेव प्रभु। करि लीजे स्वीकार।
मैं हूँ बुद्धि मलीन अति, श्रद्धा भक्ति विहीन ।
करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दीन।।

विज्ञापन

चौपाई

जय जय नीम करोली बाबा , कृपा करहु आवे सद्भावा।।
कैसे मैं तव स्तुति बखानूं । नाम ग्राम कछु मैं नही जानूं।।
जापे कृपा दृष्टि तुम करहुं। रोग शोक दुख दारिद हरहुं।।

विज्ञापन

नीम करोली बाबा विनय चालीसा (Neem Karoli Baba Vinay Chalisa)

तुम्हरे रूप लोग नहीं जाने। जापे कृपा करहुं सोई भाने।।
करि दे अरपन सब तन मन धन । पावे सुख आलौकिक सोई जन।।
दरस परस प्रभु जो तव करई। सुख संपत्ति तिनके घर भरई।।
जै जै संत भक्त सुखदायक। रिद्धि सिद्धि सब संपत्ति दायक।।

विज्ञापन

तुम ही विष्णु राम श्रीकृष्ण। विचरत पूर्ण कारन हित तृष्णा।।
जै जै जै जै श्री भगवंता। तुम हो साक्षात भगवंता।।
कहीं विभीषण ने जो वानी। परम सत्य करि अब मैं मानीं।।
बिनु हरि कृपा मिलहिं नहीं संता। सो करि कृपा करहिं दुःख अंता।।
सोई भरोस मेरे उर आयो । जा दिन प्रभु दर्शन मैं पायो।।

जो सुमिरै तुमको उर माहीं । ताकी विपत्ति नष्ट ह्वे जाईं।।
जय जय जय गुरुदेव हमारे। सबहिं भांति हम भये तिहारे।।
हम पर कृपा शीघ्र अब करहुं। परम शांति दे दुख सब हरहुं।।
रोक शोक दुःख सब मिट जावे। जपे राम रामहि को ध्यावे।।
जा विधि होइ परम कल्याना । सोई विधि आपु देहुं वारदाना।।

विज्ञापन

सबहि भांति हरि ही को पूजे। राग द्वेष द्वन्दन सो जूझे।।
करें सदा संतन कि सेवा। तुम सब विधि सब लायक देवा।।
सब कुछ दे हमको निस्तारो । भवसागर से पार उतारो।।
मैं प्रभु शरण तिहारी आयो। सब पुण्यन को फल है पायो।।
जय जय जय गुरु देव तुम्हारी। बार बार जाऊ बलिहारी।।

सर्वत्र सदा घर घर की जानो । रखो सुखों ही नित खानों।।
भेष वस्त्र हैं, सदा ऐसे। जाने नहीं कोई साधु जैसे।।
ऐसी है प्रभु रहनी तुम्हारी । वाणी कहो रहस्यमय भारी।।
नास्तिक हूं आस्तिक ह्वे जाए। जब स्वामी चेटक दिखलावे।।
सब ही धरमन के अनुनायी। तुम्हे मनावे शीश झुकाई ।।

विज्ञापन

नहीं कोउ स्वारथ्य नहीं कोई इच्छा। वितरण कर देउ भक्तन भिक्षा।।
केहि विधि प्रभु मैं तुम्हें मनाऊं। जासो कृपा प्रसाद तव पाऊं।।
साधु सुजन के तुम रखवारे। भक्तन के हो सदा सहारे।।
दुष्टऊ शरण आनी जब परई । पूरण इच्छा उनकी करई।।
यह संतन करि सहज सुभाउ। सुनि आश्चर्य करई जनि काउ।।

ऐसी करहु आप दया।निर्मल हो जाए मन और काया।।
धर्म कर्म में रुचि हो जावे। जो जन नित तव स्तुति गावे।।
आवे सदगुन तापे भारी। सुख संपत्ति सोई पावे सारी।।
होइ तासु सब पूरण कामा। अंत समय पावे विश्रामा।।
चारी पदारथ है, जग माही। तव कृपा प्रसाद कछु दुर्लभ नाहीं।।

विज्ञापन

त्राहि त्राहि मैं शरण तिहारी । हरहु सकल मम विपदा भारी।।
धन्य धन्य बढ़ भाग्य हमारो। पावे दरस परस तव न्यारो।।
कर्महीन अरु बुद्धि विहीना। तव प्रसाद कछु वर्णन कीन्हा।।

दोहा

विज्ञापन

श्रद्धा के यह पुष्प कछु। चरणन धरि सम्हार।।
कृपासिंधु गुरुदेव प्रभु। करि लीजे स्वीकार।।

विनय चालीसा का पाठ करने के नियम

आपको नीम करोली बाबा की विनय चालीसा का पाठ करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. आप स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर नीम करोली बाबा की प्रतिमा स्थापित करें. साफ और शांत स्थान पर बैठने के बाद प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं. इसके बाद श्रद्धा भाव के साथ विनय चालीसा और मंत्रों का जाप करें.

ये भी पढ़ें – Navpancham Rajyog: 2026 में इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नवपंचम राजयोग से चमकेगी किस्मत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola