Maa Tripura Sundari ki Aarti Lyrics In Hindi: सनातन धर्म के लोगों के लिए मां त्रिपुरा सुंदरी की पूजा का खास महत्व है, जो कि दस महाविद्याओं में से एक हैं. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, तीनों लोक यानी स्वर्ग लोक, भूलोक और पाताल लोक में मां त्रिपुरा सुंदरी को व्याप्त सौंदर्य और शक्ति का स्वरूप माना गया है, जिनकी कृपा से व्यक्ति को ऐश्वर्य, सौंदर्य, सुख और सुविधा में वृद्धि होती है. इसके अलावा व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति होती है. देश के कुछ राज्यों में माता रानी को देवी ललिता, मां षोडशी, देवी राजराजेश्वरी और मां कामाक्षी आदि नामों से जाना जाता है. हालांकि, मां त्रिपुरा सुंदरी की पूजा तांत्रिक भी करते हैं ताकि उन्हें नकारात्मक शक्तियों, भूत-प्रेत और काला जादू आदि से सुरक्षा मिल सके.
मां त्रिपुरा सुंदरी की पूजा के दौरान उनकी आरती करना भी जरूरी होता है. आरती के बिना उनकी पूजा को पूर्ण नहीं माना जाता है. यहां पर आप मां त्रिपुरा सुंदरी की आरती के सही लिरिक्स पढ़ सकते हैं.
मां त्रिपुरा सुंदरी की आरती (Maa Tripura Sundari ki Aarti Lyrics In Hindi)
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी। राजेश्वरी जय नमो नमः॥
करुणामयी सकल अघ हारिणी। अमृत वर्षिणी नमो नमः॥
जय शरणं वरणं नमो नमः। श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी॥
अशुभ विनाशिनी, सब सुख दायिनी। खल-दल नाशिनी नमो नमः॥
भण्डासुर वधकारिणी जय मां। करुणा कलिते नमो नमः॥
जय शरणं वरणं नमो नमः। श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी॥
भव भय हारिणी, कष्ट निवारिणी। शरण गति दो नमो नमः॥
शिव भामिनी साधक मन हारिणी। आदि शक्ति जय नमो नमः॥
जय शरणं वरणं नमो नमः। जय त्रिपुर सुन्दरी नमो नमः॥
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी। राजेश्वरी जय नमो नमः॥
मां त्रिपुरा सुंदरी की पूजा विधि (Maa Tripura Sundari ki Puja Vidhi)
- स्नान आदि कार्य करने के बाद लाल रंग के कपड़े धारण करें.
- घर के मंदिर में लाल रंग का कपड़ा बिछाकर देवी त्रिपुर सुंदरी की तस्वीर या मूर्ति की स्थापना करें.
- देसी घी का दीपक जलाएं.
- माता रानी को रोली, अक्षत, गुलाबी फूल, नारियल, फल और मिठाई अर्पित करें.
- मंत्र जाप करके आरती करें.
मां त्रिपुरा सुंदरी का प्रिय रंग (Maa Tripura Sundari ka Priya Rang)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां त्रिपुरा सुंदरी को लाल रंग अति प्रिय है, जिसे प्रेम, शक्ति, करुणा और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है.
मां त्रिपुरा सुंदरी के मंत्र (Maa Tripura Sundari Mantra)
- ॐ ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नमः
- ॐ ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नमः
- ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं स क ल ह्रीं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
4 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
10 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें
12 days agoपितृ पक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्तोत्र का पाठ, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
17 days agoगणेशोत्सव पर रोजाना करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, सभी संकट होंगे दूर
34 days agoआज रविवार को करें आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ, करियर में मिलेगी सफलता
39 days agoकजरी तीज पर जरूर करें ये आरती, वरना अधूरा माना जाएगा आपका व्रत
45 days agoआज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर करें गणपति चालीसा का पाठ, हर विघ्न-बाधा टालेंगे बप्पा
60 days agoशिव जी की आरती के बिना अधूरा है सावन सोमवार का व्रत, यहां पढ़ें शिव आरती लिरिक्स
66 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines