Maa Baglamukhi Ki Aarti Lyrics In Hindi: माता बगलामुखी को 10 महाविद्याओं में से एक माना जाता है, जिनका एक नाम पीतांबर भी है. ये देवों के देव महादेव की अर्धांगिनी माता पार्वती का उग्र और तंत्र शक्ति से युक्त स्वरूप है. पौराणिक कथा के मुताबिक, देवी पार्वती ने एक शक्तिशाली राक्षस को पराजित करने और भयंकर ब्रह्मांडीय तूफान से लोगों की रक्षा करने के लिए बंगलामुखी माता का रूप लिया था. माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर माता बगलामुखी की विशेष कृपा होती है, उन्हें नकारात्मक ऊर्जा, शत्रु और जीवन की तमाम छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है.
यदि आप भी माता बगलामुखी की पूजा करते हैं या उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो नियमित रूप से उनकी आरती करें. दरअसल, आरती के बिना माता बगलामुखी की पूजा पूर्ण नहीं होती है. चलिए जानते हैं माता बगलामुखी की आरती के लिरिक्स, पूजा विधि और मंत्र आदि के बारे में.
माता बगलामुखी की आरती (Maa Baglamukhi Ki Aarti)
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
पीत वसन तन पर तव सोहै, कुण्डल की छबि न्यारी॥
कर-कमलों में मुद्गर धारै, अस्तुति करहिं सकल नर-नारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
चम्पक माल गले लहरावे, सुर नर मुनि जय जयति उचारी॥
त्रिविध ताप मिटि जात सकल सब, भक्ति सदा तव है सुखकारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
पालत हरत सृजत तुम जग को, सब जीवन की हो रखवारी॥
मोह निशा में भ्रमत सकल जन, करहु हृदय महँ, तुम उजियारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
तिमिर नशावहु ज्ञान बढ़ावहु, अम्बे तुमही हो असुरारी॥
सन्तन को सुख देत सदा ही, सब जन की तुम प्राण पियारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
तव चरणन जो ध्यान लगावै, ताको हो सब भव-भयहारी॥
प्रेम सहित जो करहिं आरती, ते नर मोक्षधाम अधिकारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
जय जय श्री बगलामुखी माता, आरती करहुं तुम्हारी।
॥ दोहा ॥
बगलामुखी की आरती, पढ़े सुने जो कोय।
विनती कुलपति मिश्र की, सुख-सम्पति सब होय॥
माता बगलामुखी की पूजा विधि (Maa Baglamukhi Ki Puja Vidhi)
- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्य करने के बाद पीले रंग के कपड़े धारण करें.
- घर के मंदिर की साफ-सफाई करें.
- मंदिर में पीले आसन पर माता बगलामुखी की तस्वीर या मूर्ति की स्थापना करें.
- देसी घी का दीपक और दीप-धूप जलाएं.
- माता रानी को पीला चंदन, पीले वस्त्र, पीले फूल, पीले अक्षत और पीले रंग की मिठाई अर्पित करें.
- मंत्र जाप करने के बाद आरती करके पूजा का समापन करें.
माता बगलामुखी का प्रिय रंग (Maa Baglamukhi Priya Rang)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता बगलामुखी का प्रिय रंग पीला है, जिसे सौभाग्य, समृद्धि, धन और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है.
माता बगलामुखी के मंत्र (Maa Baglamukhi Mantra)
- ॐ ह्लीं ह्लीं ह्लीं बगले सर्व भयं हरः
- ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै ह्लीं ॐ नमः
- ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलयं बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा
ये भी पढ़ें: Maa Baglamukhi Chalisa। मां बगलामुखी चालीसा: जय जय जय श्री बगला माता… Shri Baglamukhi Mata Chalisa Lyrics In Hindi
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
3 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
10 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें
12 days agoपितृ पक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्तोत्र का पाठ, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
17 days agoगणेशोत्सव पर रोजाना करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, सभी संकट होंगे दूर
34 days agoआज रविवार को करें आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ, करियर में मिलेगी सफलता
38 days agoकजरी तीज पर जरूर करें ये आरती, वरना अधूरा माना जाएगा आपका व्रत
45 days agoआज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर करें गणपति चालीसा का पाठ, हर विघ्न-बाधा टालेंगे बप्पा
59 days agoशिव जी की आरती के बिना अधूरा है सावन सोमवार का व्रत, यहां पढ़ें शिव आरती लिरिक्स
66 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines