वैदिक शास्त्रों और हिंदू धर्म ग्रंथों में गृहस्थ जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने के लिए कई नियम और सिद्धांत बताए गए हैं। इनमें महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना गया है। इसके साथ ही उनके आचरण और व्यवहार को धन, सुख और समृद्धि से जोड़ा गया है।
मनुस्मृति, गरुड़ पुराण और अन्य धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे कार्यों बताए गए हैं, जिन्हें किसी भी स्त्री को अपने पति के घर पर नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इन कामों से परिवार की आर्थिक स्थिति, सौहार्द और समृद्धि को प्रभावित होते हैं। आइए जानते हैं कि किन कामों को घर की महिलाओं को नहीं करना चाहिए।
अपमानजनक या कठोर वाणी का प्रयोग
मनुस्मृति के अनुसार पत्नी अगर अपने पति, सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कठोर या अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करती है तो इससे घर का वातावरण अशांत होता है। ऐसे घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है। गरुड़ पुराण में के अनुसार वाणी में मधुरता और सौम्यता धन और सुख को आकर्षित करती है। कठोर वाणी से परिवार में तनाव बढ़ता है, और इससे आर्थिक नुकसान या मानसिक अशांति हो सकती है।
घर की गोपनीय बातें बाहर बताना
विष्णु पुराण और मनुस्मृति के अनुसार किसी भी पत्नी को अपने पति के घर की गोपनीय बातें, जैसे आर्थिक स्थिति, पारिवारिक विवाद, या व्यक्तिगत मामलों को दूसरों के सामने प्रकट नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की प्रतिष्ठा और धन की हानि होती है।
सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाना
गरुड़ पुराण और स्कंद पुराण में सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने को निषिद्ध बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर से धन की हानि होती है। किसी भी महिला को घर में सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से बचना चाहिए।
पति या परिवार के प्रति असम्मान
मनुस्मृति और याज्ञवल्क्य स्मृति के अनुसार कि पत्नी को अपने पति और परिवार के प्रति सम्मान और प्रेम का भाव रखना चाहिए। पति को धर्म और कर्म का सहयोगी माना गया है और उनका अपमान करने से घर में सुख-शांति और धन की कमी हो सकती है। गरुड़ पुराण के अनुसार पति-पत्नी का आपसी सम्मान परिवार की समृद्धि का आधार होता है।
अनावश्यक खर्च और आलस्य
शास्त्रों में आलस्य और फिजूलखर्ची को धन के नाश का कारण बताया गया है। लक्ष्मी पुराण और गरुड़ पुराण के अनुसार पत्नी को घर के धन का प्रबंधन बुद्धिमानी से करना चाहिए। अनावश्यक खर्च और आलस्य से धन का अपव्यय होता है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- भाई की राशि के अनुसार रक्षाबंधन पर बहनें जरूर करें ये काम, खुल जाएगी किस्मत
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
3 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
5 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines