Telangana Assembly Election BJP Cancel Suspension of T Raja Singh: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रविवार को तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया। पार्टी के द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर जवाब देने के बाद टी राजा सिंह का यह निलंबन रद्द कर किया गया है। बता दें कि अगस्त 2022 में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। टी राजा सिंह ने यह टिप्पणी भाजपा द्वारा नूपुर शर्मा को निलंबित करने और पैगंबर के खिलाफ उनकी टिप्पणियों पर एक अन्य पदाधिकारी को निष्कासित करने के महीनों बाद की थी।
नोटिस का जवाब देने के बाद लिया गया फैसला
पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने एक अधिसूचना में बताया कि इस निलंबन के तहत, पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनके उत्तर और उसमें दिए गए स्पष्टीकरण पर समिति द्वारा विचार किया गया और जवाब के आधार पर समिति ने निलंबन को तुरंत रद्द करने का फैसला किया है। इसके बाद सिंह ने X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं को धन्यवाद देते हुए उन्होंने लिखा कि संपूर्ण भाजपा परिवार और गोशामहल के लोगों को मेरा आभार। जय बीजेपी, विजय बीजेपी।
किसी अन्य पार्टी में शामिल होने से किया था इनकार
बता दें कि पार्टी द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए, सिंह ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा उनका निलंबन रद्द कर देगी और उन्हें गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने देगी। उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) या कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की किसी भी संभावना से इनकार किया था।
तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह सांप्रदायिक आधार पर अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने 2017 में, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रोकने का प्रयास करने वालों को “सिर काटने” की धमकी देने के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने उन पर मामला दर्ज किया था। बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होने हैं, जबकि 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
48 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
84 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
133 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
139 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
147 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
150 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
153 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
154 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
155 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
161 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines