Maharashtra Assembly Elections: हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों के आगामी चुनाव में टिकट कटने लगभग तय माने जा रहे हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने महाराष्ट्र कांग्रेस को गद्दारी करने वाले 5 विधायकों को टिकट नहीं देने का निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही थी। इस सिलसिले में पार्टी ने बैठक भी की थी।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद 5 विधायकों पर अब गाज गिरना तय माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पार्टी हाईकमान ने महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को इन 5 विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका देने का निर्देश दिया है। हालांकि कांग्रेस ने इसे लेकर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
इन पांच विधायकों पर गिर सकती है गाज
- सुलभा खोडके
- झिशान सिद्दीकी
- हिरामन खोसकर
- जितेश अंतापूरकर
- मोहन हंबर्डे
पार्टी इन सीटों पर दे सकती है नए चेहरों को मौका
- अमरावती
- इगतपुरी
- वांद्रे पूर्व
- नांदेड दक्षिण
- देगलूर
कई विधायकों पर कॉस वोटिंग का आरोप
बताया जा रहा है कि विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस के 7 से 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। कांग्रेस के ये वोट अजित पवार गुट के उम्मीदवार को मिले थे। कांग्रेस ने प्रत्याशी प्रज्ञा सातव को प्रथम वरीयता के 28 वोट दिए थे। कहा जाता है कि इन 28 विधायकों में से 3 ने सातव को वोट न देकर महायुति के उम्मीदवार को वोट दिया। कांग्रेस से मिलिंद नार्वेकर को छह वोट दिए जाने थे। लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें से भी वोट टूट गए। कुछ अशोक चव्हाण के समर्थक विधायक थे, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की थी। जिसकी वजह से महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता काफी नाराज हो गए थे। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को चिह्नित कर उनकी शिकायत पार्टी हाईकमान से की गई थी।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
26 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
63 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
111 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
117 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
126 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
128 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
132 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
133 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
134 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
139 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines