मानस श्रीवास्तव, संवाददाता
BSP Chief Mayawati: सोशल इंजीनियरिंग के अपने फार्मूले को इस बार मायावती अलग-अलग अंदाज में आजमाने जा रही हैं। इस बार मायावती सामाजिक बैठकों के जरिए सियासी समीकरण साधने की कोशिश में हैं। दरअसल 2007 में सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर सवार होकर मायावती ने पूर्ण बहुमत तो हासिल कर ली थी लेकिन उसके बाद किसी भी चुनाव में उनका यह फार्मूला कामयाब नहीं हुआ। बावजूद इसके मायावती हर बार इस फार्मूले को आजमाती रही।
आने वालें चुनाव की तैयारी में
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले BSP चीफ मायावती का सोशल इंजीनियरिंग पर फोकस है। आने वाले चुनाव को लेकर उनका प्लान हर जाति को साथ लेकर चलने का है। बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल कर केंद्र में अपनी सत्ता बरकरार रख सके। क्योंकि बसपा के जनाधार में लगातार कमी आ रही है। यूपी विधानसभा चुनाव 2007 में अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली बहुजन समाज पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 13 फीसदी वोट मिले हैं। जबकि यूपी में करीब 22 फीसद दलित वोट है। साफ जाहिर हो रहा है कि बहुजन समाज पार्टी का बेस वोट जो कि दलित है। वह भी दूर होने लगा है।
यह भी पढ़े: 2024 में लोकसभा चुनाव..सीएम नीतीश ने खेला बड़ा दांव, दशरथ नंदन राम को मिलेगी जनक नंदनी सीता से चुनौती !
बूथ स्तर पर सामाजिक बैठकों का आयोजन
लोकसभा चुनाव 2024 में वह नए अंदाज में सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को आजमाने की कोशिश में है। इसके तहत उन्होंने पार्टी नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वह बूथ स्तर पर सामाजिक बैठकों का आयोजन करें इन बैठकों में समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित करें लेकिन दलित और पिछड़ों पर फोकस ज्यादा होना चाहिए साथ ही सवर्ण समाज के लोगों को बुलाकर बताएं कि बीएसपी में सर्व समाज के लिए अपनी सरकार में कौन-कौन से अच्छे काम किये। यह बैठक जनवरी माह से शुरू होगी और चुनाव तक इन सामाजिक बैठकों का दौर जारी रहेगा। जिसकी समीक्षा खुद मायावती बीच-बीच में करती रहेंगी।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
43 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
79 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
128 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
134 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
142 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
145 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
148 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
149 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
150 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
156 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines