Loksabha Election 2024 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस से नाराज चल रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव मीडिया के सामने आकर इस पर नाराजगी भी जता चुके हैं। अलगे साल होने वाले लोकसभा चुनावों में अगर उत्तर प्रदेश में अगर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बाच गठबंधन रहा तो सपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि वैसे तो पार्टी प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, लेकिन यदि गठबंधन हुआ तो भी वह कम से कम 65 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
यह पहला मौका है जब INDIA गठबंधन में शामिल सपा ने लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बात कही है। अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर आखिरी समय तक उनकी कांग्रेस नेता कमलनाथ से बात होती रही। कांग्रेस ने भी माना था कि छह विधानसभा सीटों पर सपा अच्छा चुनाव लड़ेगी। इसी आधार पर कांग्रेस ने हमें सीटें देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आखिरी वक्त में कांग्रेस ने उस इकलौती सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतार दिया जहां पिछले विधानसभा चुनाव में सपा जीती थी। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बड़ा दल है, लिहाजा लोकसभा चुनाव में उप्र में सीटों के तालमेल में उसकी निर्णायक भूमिका होगी।
पार्टी से गद्दारी करने वालों पर होगाी सख्ती : रामगोपाल
सपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों से कहा कि पार्टी में रहकर उससे गद्दारी करने वालों पर नजर रखी जाए और उनसे सख्ती से पेश आया जाएगा। पहले उन्हें समझाया जाए और न सुधरने पर बाहर का रास्ता दिखाया जाए। जिले के अंदर कोई गुटबाजी है तो उसे खत्म कराया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सपा कार्यकर्ता पार्टी की लाइन पर चलें और अनर्गल बयानबाजी से बचें।
पीडीए पर रहेगा फोकस
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद हुई पहली बैठक में सपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की चुनावी तैयारियों को उड़ान देने पर काम करने की बात कही। वहीं उन्होंने यह भी साफ किया कि जातिवार जनगणना की पैरोकारी करते हुए सपा की चुनावी तैयारियां ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) को फोकस में रखते हुए की जाएगी।
यह भी पढ़ें : SC-ST वर्ग के लोगों का संबल बन रही योगी सरकार, सामूहिक विवाह में खर्च किए 16 करोड़ रुपये
बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर
सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त करने के प्रयोग से असंतुष्ट सपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए बैठक की। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को हर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी का दायित्व सौंपा। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पर संबंधित क्षेत्र में पार्टी के बूथ प्रबंधन व सदस्यता अभियान को गति व मजबूती देने के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
हर माह भेजनी होगी रिपोर्ट
लोकसभा चुनाव के लिए अब 6 महीने का समय बचा है। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी को क्षेत्र में सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। उन्हें हर महीने के पहले शनिवार को पार्टी की जिला इकाई की बैठक और महीने की पांच तारीख को होने वाली विधानसभा क्षेत्र की बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। महीने के अंत में उन्हें विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों पर केंद्रित समग्र रिपोर्ट सपा के प्रदेश कार्यालय को भेजनी होगी।
आपस में न हो खटास : शिवपाल
वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए मजबूती से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि उनमें आपस में खटास नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : मुझे किस किया…वीडियो बनाया… BHU कैंपस में टहल रही छात्रा से मनचलों ने की छेड़खानी
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
49 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
85 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
134 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
140 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
148 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
151 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
154 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
155 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
156 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
162 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines