Workout Tips: वजन कम करने के लिए ज्यादातर लोग सबसे पहले दौड़ने (रनिंग) के बारे में सोचते हैं। दौड़ना एक अच्छा तरीका है लेकिन हर किसी को यह पसंद नहीं आता या कुछ लोग इससे जल्दी बोर हो जाते हैं। अच्छी बात यह है कि रनिंग के अलावा भी कई ऐसी आउटडोर एक्सरसाइज हैं जो न सिर्फ वजन कम करने में मदद करती हैं, बल्कि मजेदार भी होती हैं। खुले वातावरण में एक्सरसाइज करने से शरीर के साथ-साथ मन भी तरोताजा हो जाता है। ऐसे बहुत से आसान और असरदार तरीके हैं जो आपको फिट रखने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करेंगे। तो आइए जानते हैं 7 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें आप रोजाना जिंदगी में शामिल कर सकते हैं।
स्विमिंग
स्विमिंग करना सबसे बेस्ट एक्सरसाइज में से एक माना जाता है। इससे शरीर के हर हिस्से की कसरत होती है। यह वजन घटाने, स्टैमिना बढ़ाने और मसल्स टोन करने के लिए एक बेहतरीन तरीका है। गर्मियों में ठंडक और फिटनेस दोनों देती है।
साइकिलिंग
साइकिलिंग चलाना एक लो-इंपैक्ट कार्डियो वर्कआउट है। यह जांघों और पैरों की चर्बी कम करने में मदद करता है और साथ ही दिल की सेहत भी सुधरती है।
बेंच वर्कआउट
Image Source Freepik
किसी पार्क या गार्डन में मौजूद बेंच से आप पुश-अप्स, डिप्स, स्टेप-अप्स जैसे वर्कआउट कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज शरीर की ताकत और संतुलन बढ़ाती है।
कार्डियो एक्सरसाइज
जैसे-जैसे आप हाई नीज, जंपिंग जैक्स, बर्पीज जैसे मूवमेंट्स करते हैं, हार्ट रेट बढ़ता है और शरीर ज़्यादा फैट बर्न करता है। ये वर्कआउट किसी भी खाली जगह पर किए जा सकते हैं। इसको भी आप अपनी रोजाना जिंदगी में शामिल कर सकते हैं।
हाइकिंग
पहाड़ियों या नेचर ट्रेल्स पर चलना सिर्फ मन को नहीं, शरीर को भी एक्टिव बनाता है। हाइकिंग से काफी कैलोरी बर्न होती है और यह लंबी मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।
स्केटिंग
Image Source Freepik
रोलर स्केटिंग या इनलाइन स्केटिंग से पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं, बैलेंस बेहतर होता है और काफी कैलोरी बर्न होती है। यह एक्सरसाइज बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फन एंड फिटनेस का जरिया है।
सीढ़ियां चढ़ना
किसी भी बिल्डिंग या पार्क की सीढ़ियां चढ़ना एक शानदार वर्कआउट है। यह आपके पैरों, जांघों और हिप्स की चर्बी को कम करता है और कार्डियो की तरह काम करता है।
ये भी पढ़ें – Lip Care Tips: क्या आप भी काले होंठों से परेशान हैं? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स हमेशा रहेंगे गुलाबी और खूबसूरत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
8 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
8 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
9 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
11 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines