हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hot Take Dating: क्या है हॉट टेक डेटिंग, जानिए इस नए रिलेशनशिप ट्रेंड के बारे में

Hot Take Dating: अगर आप भी किसी को डेट करने के बाद जब उसकी असली पसंद या नापसंद जानते हैं और इस रिश्ते में पड़कर पछताते हैं तो डेटिंग का यह नया ट्रेंड आपके लिए ही है. यहां जानिए क्या है हॉट टेक डेटिंग और इसके क्या फायदे या नुकसान हो सकते हैं.

विज्ञापन
New Relationship Trend: रिश्ते को बना या बिगाड़ सकता है रिलेशनशिप का यह नया ट्रेंड. Image Credit - Pexels

Hot Take Dating Meaning: डेटिंग की दुनिया में आयदिन नए-नए डेटिंग ट्रेंड्स (Dating Trends) देखने-सुनने को मिल जाते हैं, बेंचिंग, लवबोम्बिंग, श्रेकिंग और नैनोशिप कल की बात हो चुकी है, अब डेटिंग की दुनिया में नया टर्म आया है – हॉट टेक डेटिंग. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो किसी को डेट करने के बाद कहते हैं कि इस व्यक्ति ने अपने असली रंग बाद में दिखाए हैं या कहें कि किसी को डेट करने के बाद जब आप उसकी पसंद-नापसंद से वाकिफ होते हैं और पछताते हैं कि इस व्यक्ति को डेट नहीं करना चाहिए था, तो हॉट टेक डेटिंग आपके काम की चीज है. यहां जानिए हॉट टेक डेटिंग क्या होती है और इसके फायदे या नुकसान क्या हो सकते हैं. क्या पता डेटिंग का यह ट्रेंड आपके लिए ही बना हो.

यह भी पढ़ें – Valentine Week List 2026: रोज डे से लेकर Valentine’s Day तक, यहां देखिए 7 फरवरी से 14 फरवरी तक कब कौन सा दिन मनाया जाएगा

क्या होती है हॉट टेक डेटिंग | What Is Hot Take Dating

हॉट टेक डेटिंग की अप्रोच बेहद सिंपल है. आप व्यक्ति से मिलते ही उसे बता देते हैं कि आपके लिए नॉन-नेगोशिएबल क्या है, यानी वो कौन सी चीजें हैं जो अगर उस व्यक्ति में हैं तो आप उनके साथ रिश्ते में रह ही नहीं सकते. सीधे शब्दों में कहें तो आप अपने सारे कार्ड्स एक बार में टेबल पर बिछा देते हैं. इसके बाद डिसाइड किया जाता है कि आप दोनों एकदूसरे से डेट करना चाहते हैं या नहीं.

विज्ञापन

राजनीति, घर-परिवार, पर्सनल लाइफ और धर्म को लेकर कपल्स एकदूसरे से अपनी भावनाएं छिपाते नहीं हैं बल्कि हॉट टेक डेटिंग में पहले ही अपने विचार कह देते हैं और अपने पार्टनर के विचार भी जानने की कोशिश करते हैं. इसके बाद वह दोनों इन मुद्दों पर बात करके यह फैसला करते हैं कि क्या इस तरह के विचारों वाले व्यक्ति को डेट (Date) करना सही होगा या नहीं.

बात बना या बिगाड़ सकता है यह ट्रेंड

विज्ञापन

हॉट टेक डेटिंग की एक खासियत यह है कि अगर दोनों पार्टनर्स के ख्याल मिलते हों तो वे एक अच्छे रिश्ते की शुरुआत कर पाते हैं. लेकिन, अगर दोनों एकदूसरे के विचारों से सहमत नहीं होते हैं तो डेटिंग से पीछे हट सकते हैं. कह सकते हैं कि बात वहीं के वहीं खत्म हो जाती है.

डेटिंग के इस ट्रेंड से होता यह है कि सालों तक किसी रिश्ते में रहने के बाद आपको अपने पार्टनर को सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ना पड़ता क्योंकि उसके ख्याल आपको अब जाकर पता लगे हैं. बहुत सालों तक रिलेशनशिप (Relationship) में रहकर अगर किसी के बहुत स्ट्रॉन्ग ओपिनियन्स के बारे में पता चलता है तो दुख और तकलीफ ज्यादा होती है. ऐसे में हॉट टेक डेटिंग आपको बाद में होने वाले इस दुख से बचाती है और आपकी सोच अगर बहुत ज्यादा अलग हो तो आप शुरुआत में ही बात करके एकदूसरे को डेट ना करने का फैसला ले सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – कैसे जानें कि लड़की प्यार करती है? ये 5 संकेत देते हैं दिल में छिपे प्यार की गवाही

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola